पुलिस की सख्ती के खिलाफ दुग्ध उत्पादकों ने खोला मोर्चा

कोडरमाः दुधारू पशुओं के परिवहन को लेकर कोडरमा जिले में बरती जा रही सख्ती के खिलाफ दुग्ध उत्पादकों ने मोर्चा खोल दिया है। कोडरमा प्रखंड मैदान में आज दुग्ध उत्पादक संघ और मवेशियों की खरीद बिक्री करने वाले व्यवसाईयों ने बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर प्रशासन के द्वारा स्थानीय दुग्ध उत्पादकों के पशुओं को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने में पकड़ा गया तो वे लोग हड़ताल पर चले जाएंगे।

ये भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारों लोगों ने नदी व तालाबों में लगाई डुबकी

गौ पालको और दूध उत्पादकों ने कहा कि कसाई खाने तक मवेशियों को लाने ले जाने के मामले में अब स्थानीय दूध उत्पादकों को भी परेशान किया जा रहा है। उनकी भी गाड़ियां पकड़ी जा रही है, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय को चलाने में भी परेशानी हो रही हैं।

कागजात दिखाने के बाद भी किया जाता है परेशान

प्रशासन को पशुओं की खरीद बिक्री से जुड़े कागजात दिखाने के बाद भी उन्हें परेशान किया जा रहा है जिससे उनका व्यवसाय तो प्रभावित होता ही है, पशु भी थाने में खड़े-खड़े बीमार हो जाते हैं। उन्हें न तो समय से चारा मिल पाता है और न ही दूध का उत्पादन हो पता है। दूध उत्पादक संघ के अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि स्थानीय दूध उत्पादकों को भी प्रशासन परेशान कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वही दूध उत्पादकों ने बताया कि एक-एक दुधारू पशुओं की खरीद 60 से 70 हजार रुपए में की जाती है और सब कुछ वैधानिक होने के बावजूद भी प्रशासन को चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो वे लोग आंदोलन करेंगे और पूरे जिले में दूध की खरीद बिक्री बंद कर दी जाएगी।

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img