मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा : कई अर्धनिर्मित हथियार व बड़ी संख्या में उपकरण बरामद

गया : बिहार के गया में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। गया पुलिस की चली कार्रवाई में कई अर्धनिर्मित हथियार की बारामदगी की गई है। वहीं, बड़े पैमाने पर हथियार बनाने में उपयोग होने वाले उपकरणों की भी बरामदगी हुई है। इस मामले के तार औरंगाबाद से जुड़े हैं। बीते दिन औरंगाबाद में हथियार तस्करों की गिरफ्तारी की गई थी। इनके द्वारा हथियार बनाने का धंधा चलाया जा रहा था। इसके बाद औरंगाबाद पुलिस की कार्रवाई में गया में भी इसके तार जुड़े होने की बात सामने आई थी। निशानदेही के आधार पर गया एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर गया के टिकारी थाना इलाके में हुई छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है।

गया पुलिस के अनुसार बीते दिनों औरंगाबाद में हथियार तस्करों की गिरफ्तारी हुई थी। तस्करों की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए थे। इस क्रम में औरंगाबाद एसपी को गिरफ्तार तस्करों के द्वारा बताया गया था, कि उनके द्वारा गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में भी हथियार निर्माण का धंधा किया जाता है। इस तरह की जानकारी औरंगाबाद एसपी के द्वारा गया एसएसपी आशीष भारती को दी गई थी। जिसके बाद गया एसएसपी ने विशेष टीम का गठन किया, जिसमें टिकारी एसडीपीओ गुलशन कुमार को शामिल किया गया था। पुलिस की विशेष टीम ने निशानदेही के आधार पर छापेमारी शुरू की।

गया पुलिस की विशेष टीम ने टिकारी थाना अंतर्गत मलैया गांव में छापेमारी की। इस दौरान वहां से मिनी गन फैक्ट्री संचालित करने का खुलासा हुआ है। पुलिस की टीम ने मौके से कई अर्धनिर्मित हथियार की बरामदगी की है। वही, काफी संख्या में हथियार बनाने में उपयोग होने वाले उपकरणों की भी बरामदगी की है। बताया जा रहा है की अर्धनिर्मित हथियार देसी एसएलआर आदि हैं, जिसकी बरामदगी हुई है। गया पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

वहीं, ये हथियार किसे सप्लाई किए जाते थे, इस संबंध में पुलिस पता कर रही है। पुलिस के अनुसार मिनी गन फैक्ट्री के संचालक को पहले ही औरंगाबाद में गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम संजय विश्वकर्मा है। वह टिकारी के मलैया गांव का रहने वाला है। इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गया जिले के टिकारी थाना अंतर्गत मलैया गांव में हुई छापेमारी में कई अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए गए हैं। वहीं हथियार बनाने में प्रयोग होने वाले उपकरणों की काफी संख्या में बासमदगी की गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

 Land Mutation Crisis: एकड़-डिसमिल विवाद में फंसा म्यूटेशन, हजारों खरीदार परेशान

झारखंड में जमीन म्यूटेशन की प्रक्रिया में गड़बड़ी, एकड़-डिसमिल अंतर से आवेदन रद्द, खरीदारों को लोन और योजनाओं में हो रही दिक्कत।Land Mutation Crisis...

Jharkhand Teacher Recruitment: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 97 सहायक आचार्य अभ्यर्थियों...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC को 97 सहायक आचार्य अभ्यर्थियों के नाम की अनुशंसा और नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया।Jharkhand Teacher Recruitment रांची:...

Jharkhand Politics: महागठबंधन में बढ़ी तकरार, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए...

 झारखंड में महागठबंधन में खींचतान तेज, कांग्रेस ने खनन माफिया और प्रशासन पर लगाए आरोप, राज्यसभा चुनाव पर भी असर की आशंका।Jharkhand Politics रांची:...

Border Security: बंगाल चुनाव से पहले हाई अलर्ट, 52 हाईटेक चेकपोस्ट...

 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड बॉर्डर पर सख्ती, 52 हाईटेक चेकपोस्ट सक्रिय, शराब और नकदी की तस्करी रोकने के लिए कड़ी निगरानी।Border...

Electricity Bill Hike: 1 अप्रैल से महंगी हुई बिजली, प्रति यूनिट...

 झारखंड में 1 अप्रैल से नई बिजली दर लागू, JBVNL उपभोक्ताओं पर 50-55 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त बोझ, जानें नई दरें और असर।Electricity...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img