Kolkata-पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री और शिक्षक नियुक्ति घोटाले को लेकर गिरफ्तार पार्थ चटर्जी एम्स भुवनेश्वर में कुछ घंटे की स्वास्थ्य जांच के बाद डिस्चार्ज किए गए जो वापस कोलकाता लाए गए हैं. वे 3 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं.
भुवनेश्वर से कोलकाता पहुंचने पर उन्हें सीजीओ कम्प्लेक्स स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय ले जाया गया है. जानकारी मिली है कि यहीं पर उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ होगी.
उल्लेखनीय है कि कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर पार्थ चटर्जी को ईडी ने एम्स भुनेश्वर में भर्ती कराया था. जहां डॉक्टरों ने पार्थ की स्वास्थ्य जांच के बाद साफ किया कि वे गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं लेकिन उन्हें फौरी तौर पर अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं है. हाईकोर्ट को पार्थ चटर्जी के स्वास्थ्य की रिपोर्ट भेज दी गई है.
राज्य में 2016 में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले के समय मौजूदा उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ही शिक्षा मंत्री थे. इस मामले का खुलासा होने पर अदालत ने इसकी सीबीआई जांच का आदेश दिया. प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में मनीलॉन्ड्रिंग के पहलू से जांच कर रही है जबकि इस घोटाले में की गई कथित वित्तीय लेनदेन की जांच सीबीआई कर रही है.
इस मामले की जांच के दौरान पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर पर छापे के दौरान करीब 21 करोड़ रुपये और सोने के आभूषण की बरामदगी हुई थी. जिसके बाद अर्पिता मुखर्जी और राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया गया. शनिवार शाम 69 वर्षीय पार्थ चटर्जी को बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद अदालत के निर्देश पर उन्हें एम्स भुवनेश्वर भेजा गया जहां से डिस्चार्ज होकर पार्थ वापस कोलकाता पहुंच गए हैं.
घोटाले में गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी एम्स भुवनेश्वर से डिस्चार्ज होकर वापस लौटे

Trending News
Jharkhand Weather Alert: 4–8 अप्रैल में बदलेगा मौसम, Rain और Thunderstorm...
झारखंड में 4 से 8 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना, IMD ने...
Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...
Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...
इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...
Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...
टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा
Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...
बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...
Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Best Packaging Solution Provider of Jharkhand





