Wednesday, July 16, 2025

Related Posts

Nalanda में वन महोत्सव के अवसर पर मंत्री ने किया पौधरोपण, कहा…

[iprd_ads count="2"]

नालंदा: 75वें वन महोत्सव के मौके पर नालंदा के बिहारशरीफ में कार्यक्रम आयोजित की गई। आयोजत कार्यक्रम में मंत्री प्रेम कुमार भी शामिल हुए और पौधरोपण किया। इस अवसर पर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जल-जन-हरियाली अभियान के तहत जीविका/मनरेगा तथा अन्य विभाग को सम्मिलित करते हुए 939978 पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रकृति से जुड़कर मानव सुख शांति समृद्धि को प्राप्त कर सकता है। वहीं प्रकृति से छेड़छाड़ विकृति और विनाश की ओर ले जाता है। आधुनिकता और भोगवादी विकास के कारण आज समूची दुनिया जलवायु परिवर्तन के परिणाम भुगत रही है। घर के पास अगर 10 पेड़ हो तो पेड़ के पास रहने वालों की आयु 7 वर्ष बढ़ जाती है। पेड़ से छाया, जानवरों का चारा, मनुष्य का भोजन, फल फूल, औषधि गोंद, छाल लाखो टन झड़े पत्तों के सड़ने से जैविक खाद बनता है। सीड बॉल के माध्यम से नंगे पहाड़ को पेड़ों से आच्छादित करेंगे।

सीड बॉल ड्रोन के द्वारा और जरूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर से पहाड़ों पर छिड़काव करेंगे। साथ साथ पहाड़ों पर होने वाले वर्षा के जल का संग्रह के लिए व्यवस्था की जाएगी, ताकि पहाड़ों का तापमान सूरज की रोशनी में कम हो। पशु-पक्षियों को पीने के लिए जल उपलब्ध हो। पहाड़ ठंडा रहे। वातावरण का तापक्रम संतुलित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- बिहार पर BJP की खास नजर, बिहार भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे राजनाथ सिंह

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda