मंत्री श्रवण ने बाबा मणिराम की समाधि पर किया लंगोट अर्पण

नालंदा : बिहारशरीफ के संत शिरोमणि बाबा मणिराम के अखाड़ा पर लगने वाला सात दिवसीय मेला आज से शुरू हो गया। पहले दिन रविवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार और नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार ने बाबा की समाधि पर लंगोट अर्पित किया। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि संत शिरोमणि बाबा मणिराम बाबा की कृपा इतनी है कि उनके दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता है। सच्चे मन से मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है। नालंदा विश्व को ज्ञान और शांति का संदेश देने वाली धरती रही है।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बाबा मणिराम और महान सूफी संत मखदूम साहब में काफी गहरी दोस्ती यहां के लोगों के लिए आपसी सौहार्द का प्रतीक भी कहा जाता है। हमसभी बाबा मणिराम से बिहार में अमन,चैन शांति सद्भाव और आपसी भाईचारे की कामना करते हैं। बाबा मणिराम देश के लोकप्रिय एवं जनप्रिय नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इतनी शक्ति प्रदान करें कि वे न्याय के साथ बिहार और सुशासन का अनुकरणीय मॉडल देश स्तर पर लागू हो। जैसे बिहार की खिदमत बिगत वर्षों से लगातार करते आ रहे हैं भगवान सभी के होते हैं। काम और जनता के खिदमत के बदौलत पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांत की राजनीति करनी चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद मुख्य प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, भवानी सिंह, अमित कुमार रिक्की, शैलेन्द्र कुमार और आशुतोष कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मंत्री श्रवण ने कहा- बिहार को मिलना चाहिए विशेष राज्य का दर्जा व स्पेशल पैकेज

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img