पटना : निर्दलीय कोटे से बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में पदभार ग्रहण किया। मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है फिर से यह विभाग मुझे मिला है। टूट के डर से कांग्रेस के विधायकों के हैदराबाद जाने के मामले पर सुमित सिंह ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों से हम लोगों को कोई लेना-देना नहीं है। एनडीए गठबंधन अपने विधायकों से मतलब रखता है।
मंत्री सुमित सिंह ने आगे कहा कि सिर्फ 16 विधायक हैदराबाद गए हैं लेकिन बाकी विधायक कहां है। हमलोग तोड़ने में विश्वास नहीं जोड़ने में विश्वास रखते हैं। कोई हमसे जुड़ना चाहते हो तो हमलोग मना क्यों करें। तेजस्वी यादव के खेल होने के बयान पर सुमित सिंह ने जवाब दिया। हमलोग भी थोड़ा बहुत खेलना जानते हैं, हमलोग भी खिलाड़ी रहे हैं। मैं भी स्पोर्ट्समैन रहा हूं इसलिए खेल तो होगा।
अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट







