मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- युवाओं को मिले मौका

नई दिल्ली : भारतीय महिला वन डे क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी.

उनका कहना है कि यही सही समय है 23 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद

युवाओं को अवसर देने का. इससे नए खिलाड़ियों को मौका मिलेगा

क्योंकि इस समय बहुत से प्रतिभाशाली खिलाड़ी भारतीय टीम की दरवाजा खटखटा रही है,

उन्हें मौका मिलना चाहिए. उन्होंने बीसीसीआई के सचिव जय शाह को भी धन्यवाद दिया.

उन्हें खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर उनका उत्साह बढ़ाने के लिए.

वनडे में बनायी सबसे ज्यादा रन

भारतीय महिला क्रिकेट की रीढ़ कहे जाने वालीं 39 साल मिताली राज ने

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कहा.

मिताली राज ने दो दशक से लंबे चले अपने क्रिकेट करियर में पूरी तरह राज किया. वह भारत में महिला क्रिकेट की पहचान है, वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला हैं. बतौर कप्तान भी सबसे ज्यादा जीत उनके नाम ही हैं. ऐसे में मिताली राज का रिटायरमेंट लेना महिला क्रिकेट वर्ल्ड में एक बड़ी घटना है.

letter 22Scope News

इमोशनल हुईं मिताली राज

39 साल की मिताली राज ने 8 जून को ट्विटर पर एक लंबा संदेश जारी कर संन्यास का ऐलान किया. मिताली ने अपने मैसेज में लिखा कि मैं एक छोटी बच्ची थी जब मैंने ब्लू जर्सी पहनकर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था. ये सफर काफी लंबा रहा जिसमें हर तरह के पल देखने को मिले, पिछले 23 साल मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन पलों में से एक थे. हर सफर की तरह ये सफर भी खत्म हो रहा है और आज मैं इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान करती हूं.

करियर को अलविदा कहने का यही है सही वक्त- मिताली राज

मिताली राज ने अपने मैसेज में लिखा कि मैंने जब भी फील्ड पर कदम रखा, हमेशा अपना बेहतर करने की कोशिश की और टीम को जीत दिलाने पर फोकस किया. मुझे लगता है कि अपने करियर को अलविदा कहने का यही सही वक्त है, जहां पर भारत का भविष्य युवा प्लेयर्स के हाथ में है. मैं बीसीसीआई, सचिव जय शाह और बाकी सभी अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हूं.

लंबे वक्त तक कप्तानी करने का रिकॉर्ड

मिताली राज ने आगे कहा कि कई साल तक टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात रही, इस वक्त ने मुझे एक इंसान के तौर पर बेहतर बनाया, साथ ही महिला क्रिकेट को भी आगे बढ़ाया. ये सफर भले ही यहां पर खत्म हो रहा है लेकिन मैं किसी ना किसी रूप में क्रिकेट के साथ जुड़ी रहूंगी.

मिताली राज मौजूदा वक्त में ना सिर्फ भारत की बल्कि दुनिया की सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटर में से एक रही हैं. उनके नाम वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है, साथ ही भारत के लिए लंबे वक्त तक कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी मिताली राज के नाम पर ही है.

232 वनडे मैच में बनाए 7805 रन

अगर मिताली राज के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 232 वनडे मैच में 7805 रन बनाए हैं, इस दौरान मिताली का औसत 50.68 का रहा है. वनडे क्रिकेट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं. मिताली राज के नाम 7 शतक और 64 अर्धशतक हैं.

टी-20 में बनाए 2364 रन

मिताली ने अपने 23 साल के करियर में सिर्फ 12 ही टेस्ट मैच खेले हैं, इनमें 43.68 की औसत से 699 रन बनाए हैं, जिसमें एक दोहरा शतक (214 रन) भी शामिल हैं. वहीं अगर इंटरनेशनल टी-20 की बात करें तो उन्होंने 89 मैच में 2364 रन बनाए हैं, टी-20 इंटरनेशनल में भी मिताली ने 17 फिफ्टी जड़ी हैं.

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीते मैच

मिताली राज के नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 155 वनडे मैच में कप्तानी की, जिसमें 89 में जीत और 63 में हार मिली है. मिताली राज दुनिया की इकलौती ऐसी कप्तान हैं, जिन्होंने 150 से अधिक वनडे मैच में कप्तानी की है.

बतौर कप्तान शानदार रहा रिकॉर्ड

  • मिताली राज (भारत)- कुल मैच 155, जीत 89, हार 63
  • सी. एडवर्ड्स (इंग्लैंड)- कुल मैच 117, जीत 72, हार 38
  • बी. क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)- कुल मैच 101, जीत 83, हार 17

वनडे में सबसे ज्यादा रन

  • मिताली राज (भारत)- 232 मैच, 7805 रन, 50.68 औसत
  • सी. एडवर्ड्स (इंग्लैंड)- 191 मैच, 5992 रन, 38.16 औसत
  • सारा टेलर (वेस्टइंडीज़)- 145 मैच, 5298 रन, 44.15 औसत

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Saffrn

Trending News

सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड...

सिवान : सिवान रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन परिसर...

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...

लाखों की Road में धांधली! सारठ में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा;नाराज़...

Jharkhand: झारखंड में भ्रष्टाचार की खबरें लगातार सामने आ रही है। सड़कों के निर्माण में खासकर कई तरह के घोटाले सामने आते हैं। कागज...

Breaking: JLKM प्रत्याशी आज बंगाल में भरेंगे अपना नामांकन, जयराम महतो...

Bengal: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है, झारखंड की भी...

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img