East Champaran में धर्म परिवर्तन मामले में विधायक ने की कार्रवाई की मांग

पूर्वी चंपारण: चुनाव के नजदीक आते ही एक तरफ जहां धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने लगा है तो दूसरी तरफ अब भाजपा कार्रवाई की मांग भी करने लगी है। बीते दिनों बक्सर के बाद पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल में धर्मान्तरण की खबर सामने आई थी। खबरें सामने आने के बाद अब स्थानीय विधायक राणा रणधीर सिंह ने जिला प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुनियोजित तरीके से हिंदू लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित किया जा रहा है।

ईसाई धर्म के लोग गरीब परिवारों को टार्गेट करते हैं और उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दे कर धर्मांतरण करवाते हैं। उन्होंने कहा कि पकड़ीदयाल में आज से करीब दस वर्ष से भी अधिक समय पहले चर्च की स्थापना की गई थी। सुनियोजित तरीके से हर रविवार को लोगों को जम कर तरह तरह के प्रलोभन दे कर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस खेल में कई विदेशी और बड़े संगठन लगे हुए हैं जो गरीब लोगों का ब्रेन वाश करने के बाद लालच दे कर धर्म परवर्तित करवाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सरकार और स्थानीय प्रशासन से इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करता हूं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Election नजदीक आते ही छाने लगा है धर्म परिवर्तन का मामला, पूर्वी चंपारण में अब तक…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

East Champaran East Champaran East Champaran

East Champaran</span

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...