Jharkhand: झारखंड विधानसभा में बीते 18 फरवरी से बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के दौरान सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से सदन को अवगत करा रहे थे इसी बीच देवघर से राजद विधायक Suresh Paswan ने जो समस्या सदन पर रखी वो फिलहाल पूरे राज्य नें चर्चा का विषय बन गया है। बता दें विधायक ने विधायकों के आवास के फर्नीचर के लिए 10 लाख रुपए सरकार से मांग कर दी है।
विधायक Suresh Paswan ने सदन में क्या कहा…
बजट सत्र के दैरान राजद विधायक Suresh Paswan ने कहा कि, सरकार ने विधायकों को आवास तो दे दिया है लेकिन फर्नीचर के लिए सिर्फ 3 लाख का बजट रखा गया है, उन्होंने कहा कि विधायकों के नए आवास में फर्नीचर के लिए दस लाख रुपये दे सरकार, नहीं हो रहा तीन लाख में काम नहीं चलेगा।
सुरेश पासवान ने यह भी कह दिया कि सभी विधायकों को सोने बैठने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कोई चौकी पर सो रहे हैं, कोई बेच पर सो रहे हैं।
छात्रवृत्ति नहीं दे पा रही सरकार, बच्चे मजदूरी करने को मजबूर
झारखंड में सरकार कितनी स्वार्थी है ये बात विधायक के मांगों से पता चलता है क्योंकि झारखंड में विधायकों के लिए जो आवास बनाए गए हैं उनकी लागत लगभग 300 करोड़ है, आवास में सभी तरह की सुख सुविधाएं दी गई हैं करोड़ों के स्वीमिंग पूल भी बनाए गए हैं उसमें माननीय विधायक को फर्नीचर के लिए 3 लाख रुपए घट रहे हैं।
झारखंड के विद्यार्थी छात्रवृत्ति के बिना पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में पाया गया कि विद्यार्थी पढ़ाई छोड़कर मजदूरी करने को मजबूर हैं। छात्रवृत्ति की मांग के लिए बच्चे सड़कों में भी उतर चुके हैं लेकिन सरकार लगातार इसे टाले जा रही है और केंद्र पर सारा आरोप थोप रही है।
अबुआ आवास के तहत मिल रहे केवल 2 लाख
विधायक महोदय को 3 लाख रुपए फर्नीचर के लिए कम पड़ रहे हैं, लेकिन झारखंड में सरकार गरीबों को पूरा आवास बनाने के लिए अबुआ आवास के तहत मात्र 2 लाख रुपए दे रही है। गरीबों के आवास 2 लाख में बन के तैयार हो जा रहे हैं और झारखंड के विधायकों के लिए 3 लाख रुपए फर्नीचर के लिए भी कम पड़ रहा है।
Highlights


