Nalanda में बैठक में भाग लेने गए विधायक की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

Nalanda: बिहारशरीफ समाहरणालय में आयोजित आपदा समिति की बैठक में भाग लेने आए हरनौत के विधायक व पूर्व मंत्री हरिनारायण सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में अधिकारियों ने उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मीटिंग में उनके साथ भाग लेने आए जदयू के जिला महासचिव अरविंद कुमार ने बताया कि मीटिंग के लिए जैसे ही सभागार में गए उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।

अस्पताल में उनका हाल-चाल जानने पहुंचे नालंदा डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि बैठक के लिए जाने के दौरान अचानक उन्हें चक्कर आ गया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने अभी स्थिति स्थिर बताई है। उन्होंने बताया कि मेदांता अस्पताल पटना में पहले से इनका इलाज चल रहा था, तो बेहतर इलाज के लिए अभी वहीं भेजा जा रहा हैं। उन्हें चक्कर और गैस की शिकायत भी थी। अभी विधायक हरि नारायण सिंह की तबीयत स्थिर है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Bhagalpur का यह विद्यालय है नशेड़ियों का सेफ जोन, फिर से विद्यालय में की चोरी

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...