दिल्ली : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर नई सरकार बन गई है। देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी आज यानी नौ जून को सरकार बना दिया है। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। शपथग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के सभागार में आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 7.15 बजे से शुरू हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री शपथ दिलवाईं। पीएम मोदी को लेकर करीब 72 सांसदों ने आज शपथ ली। राष्ट्रगान के बाद शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम खत्म किया गया।
आपको बता दें कि बिहार से आठ सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, पूर्व सीएम व हम के संरक्षक जीतनराम मांझी, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, बीजेपी के राज्यसभा सांसद संतीष चंद्र दुबे और मुजरफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी ने आज शपथ ली। कुल चार केंद्रीय मंत्री और चार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली।




अविनाश सिंह की रिपोर्ट
यह भी पढ़े : Big Breaking : मोदी ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार बने प्रधानमंत्री
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope