राजद को बदनाम कर रही मोदी सरकार- डॉ. कांति सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

रोहतास : बिहार के रोहतास में राजद नेत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार राजद को बदनाम करने पर तूली हुई है.

दरअसल राजद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कांति सिंह ने केंद्र सरकार की एजेंसियों पर दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा है कि जो भी लोग केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे. उनके यहां आयकर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट तथा सीबीआई की छापेमारी होना तय है.

kanti singh1 22Scope News

राजद को बदनाम कर रही: बेवजह राजद और जदयू के नेताओं को बनाया जा रहा है निशाना

डेहरी के आईबी में मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर खासकर बिहार में राजद तथा जदयू के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. बेवजह परेशान करने के लिए आयकर की छापेमारी कराई जा रही है.

राजद को बदनाम कर रही: छापेमारी के बाद भी जांच एजेंसी को कुछ नहीं मिलता

उन्होंने कहा कि दो-दो दिन तक एक-एक जगह आईटी की टीम छापेमारी करती है और उसे कुछ नहीं मिलता है. इससे जाहिर है कि सिर्फ परेशान करने के नियत से केंद्रीय एजेंसियां बिहार में काम कर रहे हैं. लेकिन आम लोग देख रहे हैं.

उन्होंने कहा कि तभी तो बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि 2024 तक उनके तथा उनके पार्टी के लोगों को निशाना बनाते हुए लगातार इस तरह की कार्रवाई होगी. लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं. बता दें कि कांति सिंह डिहरी में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी.

kanti singh12 22Scope News

राजद विधायक के यहां हुई थी आईटी की रेड

बता दें कि 17 नवंबर को डेहरी के स्थानीय विधायक फतेह बहादुर के पाली रोड स्थित आवास तथा होटल पर लगातार 36 घंटे तक आईटी की रेड चली थी जहां अधिकारियों की टीम ने होटल तथा आवास को खंगाला था वही कागजातों की भी जांच की थी जिसे लेकर राजद के नेताओं में केंद्र सरकार व इनकम टैक्स विभाग को लेकर खासा आक्रोश था.

रिपोर्ट: दयानंद

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...

Wildlife Week Ranchi Walkathon: रांची में 3 हजार लोगों ने लगाई...

Wildlife Week Ranchi Walkathon: वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार की ओर...