पटना : अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E126 में एक यात्री (कमर रियाज) ने क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी और छेड़खानी करना शुरू कर दिया। फ्लाइट मे किसी तरीके से उसे रोका गया। जैसे ही फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर लैंड की वैसे ही पुलिस को सूचना दी गई। इंडिगो की विमान से आ रहे यात्री को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने हिरासत में ले लिया है फिलहाल पूछताछ चल रही है।
कुमार गौतम की रिपोर्ट







