झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में 155% अधिक वर्षा दर्ज

332
झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में 155% अधिक वर्षा दर्ज
झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में 155% अधिक वर्षा दर्ज
Advertisment

रांची: झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आगामी 48 घंटों के भीतर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से मंगलवार को रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

Advertisment

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल पश्चिम बंगाल के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ की दिशा में जाएगा। इसके प्रभाव से पूरे राज्य में बादल छाए रहने, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से 9 जुलाई को भी बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश के साथ बिजली चमकने, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो धनबाद के कुमारधुबी में सर्वाधिक 116.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, राज्य में 1 जून 2025 से अब तक कुल 432.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत 255.3 मिमी से करीब 70 मिमी अधिक है।
जिला स्तर पर देखा जाए तो रांची में सबसे अधिक 155 प्रतिशत और पूर्वी सिंहभूम में 136 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। हालांकि गढ़वा जिला अपेक्षाकृत पीछे है, जहां अब तक 19 मिमी कम बारिश हुई है।

सोमवार को भी रांची समेत कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हुई। मेदिनीनगर में सबसे अधिक 28 मिमी, बोकारो में 17 मिमी, जमशेदपुर में 11 मिमी और रांची में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इस मानसूनी सक्रियता से राज्य में जलस्तर में सुधार की उम्मीद है, लेकिन वज्रपात और तेज बारिश से सतर्कता बरतना जरूरी होगा।


Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates