माँ की गोद उजड़ी, दोनों बेटों की डूबने से मौत

237
Advertisment

गिरिडीह: तिसरी प्रखंड के लोकाय थाना अंतर्गत नारोटाण्ड गांव के दो बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हो गई। दोनो सगे भाई साथ मे नहाने गये थे। ग्रामीणों की मदद से दोनो का शव लोकाय थाना लाया गया। दोनो भाइयो की एक साथ मौत होने से घर में मातम पसर गया है। नारोटांड गांव के नंदकिशोर साव के दोनों बेटे कृष्ण कुमार 12 वर्ष और सुदामा कुमार 10 वर्ष गांव के बगल तालाब में नहाने गए थे। जब दोनों बच्चे नहीं लौटे तो माँ तालाब के पास दोनों को खोजने।

Advertisment

गांव वालों को इस मामले की जानकारी देने पर तालाब में डुबकी लगाकर बच्चों को निकाला गया लेकिन तबतक दोनों की ही मौत हो गयी थी। दोनो का शव निकालते ही मां की चीत्कार से लोगों  की आंखे नम हो गई। मृतक के पिता नंदकिशोर साव दूसरे राज्य में काम करते है और मां जीवनयापन के लिये गांव में छोटी सी गुमटी चलाती है। लोकाय थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने कहा कि दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा जायेगा।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates