मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयबाी, PFI का राज्य सचिव रेयाज मारूफ गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस को मिली बड़ी कामयबाी, PFI का राज्य सचिव रेयाज मारूफ गिरफ्तार

पटना : बिहार के मोतिहारी पुलिस ने आज एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का राज्य सचिव एनआईए का वांछित आरोपी रेयाज मारूफ उर्फ बब्लू को मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) को लगातार चकमा दे रहा था। रियाज की गिरफ्तारी की पुष्टि पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने करते हुए कहा कि उसकी गिरफ्तारी चकिया के सुभाष चौक से की गई है। पुलिस फिलहाल उससे अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार फुलवारी टेरर मॉडल के बाद इसका नाम सामने आया था, इसके बाद इस पर जांच एजेंसियों की नजर थी। रियाज की गिरफ्तारी की सूचना एनआईए और एटीएस को दे दी गई है।

एसपी को मिली थी गुप्त सूचना

मिली जानकारी के अनुसार रियाज मारुफ चकिया के सुभाष चौक पर मछली खरीदने गया था। इसकी गुप्त सूचना एसपी कांतेश कुमार मिश्र को मिली। एसपी ने तत्काल चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह और चकिया पुलिस को अलर्ट करते हुए निर्देश दिए। चकिया डीएसपी और स्थानीय थाना की पुलिस ने सादी वर्दी में सुभाष चौक से रियाज मारुफ उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर लिया। मोतिहारी के एसपी से पूछताछ के दौरान रियाज ने खुद को पीएफआई का वाईस प्रेसिडेंट बताया है।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img