विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ हुए दरिंदगी और उसके बाद उसकी हत्या मामले में सांसद Manish Jaiswal ने जताया कड़ा आक्रोश

Hazaribagh: हजारीबाग सांसद Manish Jaiswal ने विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ हुए दरिंदगी और उसके बाद उसकी हत्या मामले में कड़ा आक्रोश जताया है एवं हजारीबाग जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराधी को गिरफ्तार करके कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही इस बात को भी दोहराया है कि आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू हजारीबाग पहुंचे थे और उन्होंने जिला प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि अगर 24 घंटे में अपराधी गिरफ्तार नहीं हुआ तो पूरे हजारीबाग को सोमवार को बंद कर दिया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा-

सांसद Manish Jaiswal ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कहे अनुसार अगर अपराधी गिरफ्तार नहीं हुआ तो हजारीबाग को संपूर्ण बंद किया जाएगा और महिला मोर्चे के द्वारा हजारीबाग जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा एवं बच्ची को न्याय दिलाने के लिए अगर जिला प्रशासन नहीं करवाई करती है तो पूरे झारखंड में आंदोलन किया जाएगा उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि विष्णुगढ़ में हुआ यह दुर्दांत अपराध दिल्ली के निर्भया कांड से भी खतरनाक है और इसे करने वाले अपराधी समाज में रहने के लायक नहीं है।

राज्य सरकार नींद में सो रही है….

वहीं हजारीबाग सांसद Manish Jaiswal इस बात से भी काफी नाराज दिखे कि राज्य सरकार का कोई भी नुमाइंदा राज्य सरकार में सरकार चल रही पार्टी का कोई भी आदमी या नेता अभी तक पीड़ित परिवार से मिलने उसके गांव नहीं पहुंचा है वहीं छोटी-छोटी बातों पर ट्वीट करने वाले मुख्यमंत्री ने अभी तक इतनी बड़ी घटना पर कोई दिक्कत टिप्पणी तक नहीं की है जो यह बताता है कि सरकार कि नींद में सो रही है ।

उपायुक्त ने दिया आश्वासन

वही हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने पूरी घटना पर दुख व्यतीत करते हुए यह आश्वासन दिया है कि इस पूरे मामले में जो भी आरोपी होंगे उन्हें बक्सा नहीं जाएगा और पूरा जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें न्याय जरूर मिलेगा एवं उनकी हर संभव मदद की जाएगी

अब फिलहाल देखना यह है कि क्या भारतीय जनता पार्टी के इस आकर्षित रवैया का असर जिला प्रशासन पर होता है और क्या इस मामले में जिला प्रशासन हजारीबाग जिला पुलिस सजग होते हुए कार्रवाई करती है या 24 घंटे के अल्टीमेटम पूरा होने के बाद भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग में अपना आंदोलन शुरू करती है क्योंकि अब विष्णुगढ़ में हुए इस जघन्य में अपराध को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img