पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पार्टी आज अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है। पटना के ज्ञान भवन में पार्टी कार्यक्रम कर रही है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान भी मौजूद हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें पारस गुट के सांसद वीणा देवी शामिल हुईं। बताया जा रहा है कि वीणा देवी लोजपा (रामविलास) पार्टी की दामन थाम सकती हैं।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







