रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के शान महेन्द्र सिंह धोनी-MS Dhoni (माही) ने आज मतदान किया। धोनी आज पूरे परिवार के साथ श्यामली स्थित जेवीएम श्यामली स्कूल में बने बूथ में जाकर मतदान किया।
माही आज दोपहर करीब 12:30 बजे के बाद जेवीएम श्यामली स्कूल अपने परिवार के साथ पहुंचे और मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी, पिता, मां उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- Loksabha Election 6th phase Update : सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक इतने लोगों ने डाला वोट, देखें लिस्ट…
धोनी के आते ही वहां उनको चाहने वालों की भीड़ जमा हो गई। चाहने वाले उनसे एक तस्वीर लेने के लिए उतारु हो गए पर पुलिस ने सबको दूर रखा और वे पूरे परिवार के मतदान केन्द्र के अंदर गए और मतदान कर वापस बाहर निकल गए।







