Advertisement
Advertisement

हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

जमुई : 24 घंटे के अंदर ही चंद्रमंडीह पुलिस ने थाना क्षेत्र के माधोपुर नीचे टोला निवासी किराना दुकानदार झगरु यादव हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। अवैध प्रेम प्रसंग में ही झगरु यादव की हत्या की गई थी। हत्याकांड में शामिल तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य फरार चल रहे हैं। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया और कांड दर्ज करते हुए नामजद अभियुक्त प्रदीप दास, अमित दास और नरेश तुरी सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि यह लोग माधोपुर में छुपे हुए हैं।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसीडीपीओ की नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा माधोपुर बाजार स्थित नीचे टोला में छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपित प्रदीप दास, अमित दास पिता स्व इंद्रदेव दास एवं नरेश तुरी पिता प्यारी तुरी माधोपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है एवं अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : पुलिस ने हथियार समेत 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

बृजमोहन सिंह की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Santhali Sohrai Festival: पाकुड़ में बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया...

Santhali Sohrai Festival, पाकुड़: आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव के बीच नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की सराहनीय पहल...

BPSC TRE 4.0 Recruitment: पटना में सहयोग कार्यक्रम के बाद बोले...

BPSC TRE 4.0 Recruitment, पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE 4.0 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश...

Amrapali Training Centre Bihar: बिहार के आम्रपाली केंद्र में मुफ्त सीखें...

Amrapali Training Centre Bihar, पटना: कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले बिहार के बच्चों और युवाओं के लिए आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र प्रतिभा निखारने...