हत्या या आत्महत्या ? रेलवे ट्रैक पर बच्ची का शव मिलने से मची सनसनी…..

Hazaribagh- हजारीबाग कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत कुद रेलवे ब्रिज पर एक नाबालिक बच्ची का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया से ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत ट्रेन से कट कर हुई है पर यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

मामा के घर में रहकर पढ़ाई करती थी बच्ची

बच्ची के स्कूल ड्रेस और उसके बैग से डायरी बरामद की गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह एक स्कूल की छात्रा है।जानकारी के अनुसार मृतक यशवंत नगर में अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। यशवंत नगर की दूरी लगभग 5 किलोमीटर के आसपास है। बच्ची कुद कैसे यहां तक पहुंची यह सवाल खड़ा कर रहा है।

हत्या 3 22Scope News

 

ये भी पढ़ें-चान्हों में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक लहुलुहान और……

बताया जाता है कि आज शनिवार को उसका परीक्षा था। बगल के ही एक स्कूल में उसका सेंटर पड़ा था। परीक्षा केंद्र से वह खुद कैसे पहुंची इसे लेकर भी उनके परिजन सोच में पड़े हैं। परिजनों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के पीछे कुछ और कारण भी हो सकता है।

कल शाम में को 6 बजे मिला था बच्ची का शव

मृतिका सुबह 7:30 बजे घर से खाना खाकर स्कूल के लिए निकली थी। दरअसल घटना यह है कि शाम के 6 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने रेलवे पुल पर शव देखा। शव के ऊपर से वंदे भारत ट्रेन गुजर रही थी। ट्रेन गुजरने के महज कुछ देर बाद मालगाड़ी भी वहां से गुजरी है।

ये भी पढ़ें-घर में घुसकर डकैती, सोने के साथ…..

मालगाड़ी गुजरने के बाद स्थानीय लोगों ने आरपीएफ की मदद से शव को पुल से नीचे उतारा। इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी सूचना परिजनों को दी गई है। मृतक के मामा ने पोस्टमार्टम हाउस के निकट जानकारी देते हुए इस पूरे घटना को संदिग्ध बताया है और न्याय की गुहार लगाई है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img