जहानाबाद : लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बीजेपी और कांग्रेस के कई बड़े नेता बिहार का लगातार दौरे कर रहे हैं। कल यानी 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में तीन रैली कर चुके हैं। आज यानी 26 मई को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह बिहार दौर पर हैं। जेपी नड्डा आज बिहार में तीन चुनावी रैली कर रहे हैं जो कि जहानाबाद, भोजपुर और नालंदा में है। वहीं अमित शाह काराकाट और कैमूर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। नड्डा जहानाबाद में एनडीए प्रत्याशी चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के लिए चुनाव प्रचार किया।

मजबूर और मजबूत सरकार में अंतर क्या होता है? – नड्डा
जेपी नड्डा ने जहानाबाद के संबोधन में कहा कि आपने कमजोर सरकार देखी है। मजबूर और मजबूत सरकार में अंतर क्या होता है? मजबूर सरकार- जब आतंकवादी इस देश में आतंक फैलाते हैं, तो मजबूर सरकार पाकिस्तान को डोजियर भेजती है। मजबूत सरकार- उरी, पुलवामा जैसी घटनाओं का जवाब हमारे जवान पाकिस्तान में घुसकर देते हैं। ये फर्क है, मजबूर सरकार और मजबूत सरकार में। कल छह चरणों का मतदान पूरा हो गया हैं, मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए की सरकार स्पष्ट रूप से बन रही है। सातवें दौर के मतदान में जहानाबाद भी शामिल होने वाला है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप भाजपा को अपना आशीर्वाद देंगे और एनडीए इस बार 400 पार करेगा।
आज भारत दवाई बनाने में दूसरे नंबर पर है
नड्डा ने कहा कि आज भारत दवाई बनाने में दूसरे नंबर पर है। सबसे सस्ती और सबसे अच्छी दवाई आज भारत बनाता है। हमारा एक्सपोर्ट 126 फीसदी बढ़ गया है। इस्पात बनाने में भारत दूसरे नंबर का देश बन गया है। आज हम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की खपत को पूरा कर रहे हैं। भारत मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में दूसरे नंबर पर है। 97 फीसदी मोबाइल आज भारत बना रहा है। ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत हर घर की छत पर सरकारी खर्च से सौर ऊर्जा लगेगी। जिससे आपको मुफ्त बिजली मिलेगी और जो बिजली बचेगी उसे सरकार खरीदेगी। वो आपकी आमदनी का जरिया बनेगी। ये चुनाव विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है।
2005 से पहले, जहानाबाद में तीन बजे के बाद न कोई आता था – जेपी
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार विकास की नई कहानी लिख रहा है और जहानाबाद अपने आप को इस विकास के साथ जोड़ रहा है। जिस सरकार ने यहां 15 साल राज किया, वो राजद बिहार को फिर से लालटेन युग में ले जाना चाहती है। 2005 से पहले, जहानाबाद में तीन बजे के बाद न कोई आता था और न ही जाता था। किसान पलायन कर रहे थे, हत्याएं और अपहरण हो रहे थे। ये तेजस्वी क्या जाने, लालू के राज में बिहार को क्या दंश सहना पड़ा है।
यह भी पढ़े : चिराग ने कहा- जबतक मैं जिंदा हूं आरक्षण नहीं होगा खत्म
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
गौरव सिन्हा की रिपोर्ट
Highlights


