पटना : बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी महिला मोर्चा की महिलाओं ने आज प्रेस कांफ्रेंस किया। महिला मोर्चा की महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐसा अधिनियम है जो तीन दशक से लंबित था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभ काम किया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काफी जरूरी है। पहले की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया था।
नेताओं ने आगे कहा कि लोकसभा में अब अधिक महिला प्रतिनिधि होंगी। महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा दिए जाने की दिशा में कदम है। विपक्षियों को ये पच नहीं रहा है। 2008 से ये लंबित था। नरेंद्र मोदी ने इसे लाया और लागू किया। बता दें कि मंगलवार को नई लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया था। आज लोकसभा में उसपर बहस हो रही है। साथ ही गुरुवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।
महिला आरक्षण बिल के मामले पर सदन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा एवं कड़ा बयान दिया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण भी भाजपा के लिए जुमलेबाजी ही साबित होगी। ऐसे में भाजपा प्रवक्ता सुषमा साहू ने उन्हें याद दिलाते हुए कहा कि बिहार में भाजपा के सरकार में रहते हुए ही नीतीश कुमार ने 50 फीसदी का आरक्षण दिया था। जब वह जुमलेबाजी नहीं हुई तब अब ललन सिंह इस तरीके के बयान को देकर जनता को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
कुमार गौतम की रिपोर्ट







