Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक गांव में ही चिकन सेंटर चलाता था। परिजनों के अनुसार, राजेश शनिवार रात करीब 10 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह बानादाग कोल साइडिंग के पास उसका शव बरामद हुआ।

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य सड़क जाम

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर Hazaribagh-सिमरिया मुख्य मार्ग को घंटों जाम रखा। मृतक के भाई पवन साव ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ अड्डा संचालित हो रहा है। राजेश भी जुआ खेलता था और हार-जीत के विवाद में ही जुआरियों ने उसकी हत्या की है। परिजनों ने थाने में आवेदन देकर जुआ अड्डा संचालक सहित दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है।

निष्पक्ष जांच की मांग की गई

सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने निष्पक्ष जांच और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम हटवाया। वहीं, सांसद प्रतिनिधि अजय साव ने घटना पर दुख जताते हुए अविलंब कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...