गया : गया 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए परैया कांड में फरार चल रहे कुख्यात नक्सली व अभियुक्त सुनील यादव को गिरफ्तार किया. बता दें कि 29वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट के निर्देश पर वाहिनी मुख्यालय के उप कमांडेंट के निगरानी में एसएसबी बीबीपेसरा के सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में मगध यूनिवर्सिटी थाना और टेक्निकल सेल गया पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया. इसके बाद परैया कांड में फरार चल रहे नक्सल अभियुक्त सुनील यादव को डोभी एनएच-83 पर पावर ग्रिड के पास गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई. सुरक्षा एजेंसी को सूचना पमिली थी कि प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी द्वारा पीएलजीए सप्ताह मनाने का आह्वान किया गया है. इसी के तहत फरार नक्सली की गतिविधि इस क्षेत्र में लगातार बनी हुई थी जो किसी बड़ी घटना का प्लानिंग को अंजाम देने से इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ के दौरान इस बात को स्वीकारा की वह बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के मध्य जोन के भाकपा माओवादी के बड़े नक्सल कमांडर के संपर्क में था, और कई थानों में इसका अपराधिक इतिहास भी रहा है. मौके पर बीबीपेसरा के कंपनी कमांडर ने बताया कि भाकपा माओवादी संगठन की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कंपनी के द्वारा लगातार ऑपरेशन किया जा रहा है. इसी के तहत एक सप्ताह के अंदर दूसरी बड़ी सफलता प्राप्त की गई है. गिरफ्तार नक्सली से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आगे भी ऑपरेशन जारी रखा जाएगा. वांछित नक्सली अभियुक्त सुनील यादव परैया थाना कांड संख्या 70 /16 मे शामिल था. जो कि भाकपा माओवादी द्वारा गया-अंबा स्टेट हाईवे में कपस्या ग्राम के समीप निर्माणाधीन पुल निर्माण में लगे हुए पोकलेन मशीन और हाईवा को जलाने और लेवी वसूलने के लिए धमकाने का कार्य को अंजाम दिया गया था.
रिपोर्ट : राममूर्ती पाठक


