जहानाबाद : जहानाबाद लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से ही पार्टियों के द्वारा कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया जा रहा है। इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी चिराग पासवान गुट के द्वारा संकल्प यात्रा आयोजित किया गया है। आज शुक्रवार को जहानाबाद नगर भवन में लोक जनशक्ति पार्टी चिराग पासवान गुट के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन सह बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के साथ-साथ प्रदेश स्तर के कई नेता उपस्थित हुए। जहां प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक के अध्यक्षता जहानाबाद जिला अध्यक्ष हेमंत शरण उर्फ कुंदन शर्मा ने किया। जहां इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा कार्यकर्ताओं को गोल बंद करते हुए पार्टी को मजबूत बनने पर बोल दिया। साथ ही पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए पदाधिकारी को निर्देशित किया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट संदेश को आम जन तक पहुंचाय इसी उद्देश्य को कार्यकर्ताओं को बताया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बिहार कैसे देश में एक नंबर स्थान प्राप्त करें इसका संकल्प लिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए गठबंधन सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी। जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और लाल यादव सत्ता और कुर्सी के लिए समझौता किए हैं लेकिन जनता सब समझ चुकी है। जिस तरीके से तीन राज्यों के हुए चुनाव में कई पार्टियों के जमानत जब्त हुई है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी फिर एक बार एनडीए की सरकार बनेगी।
गौरव सिन्हा की रिपोर्ट


