बेगूसराय से NDA प्रत्याशी गिरिराज सिंह आज नामांकन दाखिल करेंगे, कहा ‘सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी’

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के उपरांत करीब दोपहर एक बजे शहर के जीडी कॉलेज परिसर में चुनावी सभा का आयोजन किया जायेगा। चुनावी सभा में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और लोजपा(रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

नामांकन के पूर्व गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि टुकड़े टुकड़े गैंग और चीन की भाषा बोलने वाले को पहले चरण के मतदान में आज जनता सभी 102 सीटों पर करारा जवाब देगी और इंडिया गठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। लोकतंत्र का महापर्व का आज पहले चरण का मतदान चल रहा है। बिहार समेत देश के कुल 102 सीटों पर मतदान चल रहा है और मैं दावा के साथ कह सकता हूं कि बिहार की सभी चार सीटों के साथ ही अन्य जगहों की सभी सीटें भी एनडीए की झोली में ही आएगी।

आज टुकड़े टुकड़े गैंग चीन की भाषा बोल रहा है और भारत को शक्तिहीन बनाने की कोशिश में लगा है उसे आज जनता करारा जवाब देगी। भारत को विश्वगुरु बनाना है और इसके लिए जनता एनडीए को 400 पार सीटों पर जीत दिलाएगी।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- संजय झा ने कहा, ‘NDA सभी सीटों पर एकतरफा जीत हासिल करेगी’

NDA

NDA
NDA

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!