9 साल में कभी एनडीए की बैठक नहीं हुई, लोगों को जब जुटता देखा, तब एनडीए ने की बैठक- अशोक चौधरी

रिपोर्टः कुमार गौतम/ न्यूज 22स्कोप

पटनाः बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पटना पहुंचते ही एक और एनडीए की बैठक और दूसरी ओर महागठबंधन की बैठक को लेकर कहा हर कोई अपना-अपना प्रयास करता है. वो लोग भी प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक 9 साल में कभी एनडीए की बैठक हुई नहीं. यह तो जब अटल बिहारी वाजपेई के समय बैठक होती थी, लेकिन अभी तक तो हम लोगों ने नहीं देखा कि कभी एनडीए की बैठक हुई या एनडीए में बैठक किया. कभी दलों का समूह भी हमने उनका नहीं देखा. लोग जब जुटने लगे तब उन लोगों ने एक समूह बनाया है.

मुख्यमंत्री पर जीतन राम मांझी के बयान को बताया निम्न स्तर का बयान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नीतीश कुमार को कन्वेनर नहीं बनाए जाने पर नीतीश कुमार नाराज होने वाले बयान पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जीतन राम मांझी का यह निम्न स्तर का बयान है. पहले उनको समझना चाहिए कि क्यों आए, नहीं आए, नीतीश कुमार कन्वेनर बनना चाहते हैं या नहीं, नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं या नहीं. नीतीश कुमार सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा तैयार कर हटाने में इंटरेस्टेड हैं.

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!