CM House के अंदर चल रही थी एनडीए की बैठक, एक शख्स ने बाहर पहुंचकर पुतले में लगाई आग, फिर…

पटना: बड़ी खबर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के 1 अणे मार्ग से है जहां अचानक एक व्यक्ति हाथ में जलता हुआ एक पुतला ले कर पहुंच गया। व्यक्ति के हाथ में जलता हुआ पुतला ले कर पहुंचने और सुरक्षाकर्मियों की तरफ फेंकने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति गाड़ी से सीएम आवास के पहुंचा और गाड़ी से एक पुतला लेकर उतरा।

गाड़ी से उतरते ही उसने पुतले में आग लगा दिया और सीएम आवास की तरफ दौड़ लगा दी। जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने सुरक्षाकर्मियों की तरफ ही पुतला फेंक दिया। काफी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को काबू में लिया और फिर सचिवालय थाना की पुलिस उसे अपने साथ ले गई। इस दौरान युवक लगातार पटना पुलिस, भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था और कहा कि भाजपा के नेता ने मेरी मां की हत्या कर दी लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पूछताछ में युवक ने बताया कि बीते दिनों दानापुर में एक मामूली विवाद में उसकी मां के ऊपर कुछ लोगों ने स्कॉर्पियो चढ़ा दिया था जिसमें उनकी मौत हो गई थी।  युवक ने भाजपा के नेता पर आरोप लगाया और कहा कि घटना के बाद दानापुर थाना में मामला दर्ज करवाया लेकिन आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने बताया कि भाजपा नेता दबंग हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं। मैंने डीएसपी, एसपी, एसएसपी, डीजीपी से मिलकर कई बार गुहार लगाई लेकिन भाजपा नेता होने की वजह से आज तक पुलिस कार्रवाई नहीं की।

युवक ने कहा कि उसकी मां की मौत के बाद अगर उसने उन्हें न्याय नहीं दिलवाया तो उसका जीना बेकार है और अगर उसे न्याय नहीं मिली तो वह भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेगा।

यह भी पढ़ें- NDA की बैठक में शामिल नहीं होंगे चिराग, पहुंचने लगे अन्य नेता

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

CM House CM House CM House CM House

CM House

Saffrn

Trending News

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89...

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर...

CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न...

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img