मधेपुरा में NDA का शक्ति प्रदर्शन, जीतन राम मांझी बोले – मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी ताकत

मधेपुरा में NDA का शक्ति प्रदर्शन, जीतन राम मांझी बोले – मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी ताकत

मधेपुरा : सदर अनुमंडल के सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुमारखंड प्रखंड स्थित रामनगर में शनिवार को NDA समर्थित जदयू प्रत्याशी रमेश ऋषिदेव के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, तथा राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने संबोधित किया।

Goal 7 22Scope News

भारत जल्द ही बनेगा तीसरी सबसे बड़ी महाशक्ति

सभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत ने जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान प्राप्त किया है। अगर जनता का सहयोग इसी तरह बना रहा तो 2030 से पहले भारत तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बन जाएगा।

e8953978 0ec7 437d b400 0cf4f65391ae 22Scope News

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के दौरान संयम और मानवता का परिचय दिया। भारत ने आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया, लेकिन किसी नागरिक या स्कूल पर मिसाइल नहीं गिराई — यही नए भारत की पहचान है।

mmc 22Scope News

बिजली की किल्लत हुई दूर, महिलाओं के विकास के लिये सरकार संकल्पित

मांझी ने कहा कि पहले बिहार में बिजली की भारी किल्लत थी, पर अब 8000 मेगावाट बिजली आपूर्ति हो रही है और लोगों को 22 से 23 घंटे बिजली मिल रही है। सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि बढ़ाई, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये की सहायता दी और हर गांव में स्कूल व स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा सुनिश्चित की।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून का राज

उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़ों को धोखा देकर सत्ता हासिल की थी। उनके शासनकाल में अपराध और अपहरण का बोलबाला था, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून का शासन स्थापित हुआ है।

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये एनडीए का हाथ करें मजबूत

राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए रमेश ऋषिदेव को विधानसभा भेजना जरूरी है।

NDA सरकार में शांति और विकास का माहौल

वहीं, भाजपा नेता नित्यानंद राय ने लालू-राबड़ी शासनकाल को अपराध और भ्रष्टाचार का पर्याय बताया। उन्होंने कहा कि उस दौर में अपहरण उद्योग फल-फूल रहा था, जबकि आज एनडीए सरकार ने शांति और विकास का माहौल बनाया है।
राय ने तेजस्वी यादव और पप्पू यादव पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि वे जनता को विकास के नाम पर गुमराह कर रहे हैं, जबकि असल विकास एनडीए सरकार के नेतृत्व में हो रहा है।

ये भी पढ़े :  GMCH में डॉक्टरों की गुंडागर्दी , शव को बनाया बंधक, गुस्साये परिजनों ने किया हंगामा, प्रदर्शन से ओपीडी सेवा ठप्प

रमन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!