रांची: 11वीं सिविल सेवा परीक्षा का रास्ता साफ – झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित सिविल सेवा
के लिए एक बार फिर से नियमावली पर शुक्रवार को कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है।
एल ख्यांते की अध्यक्षता में बनी कमटी की रिपोर्ट के आधार पर सिविल सेवा परीक्षा नियमावली 2021 में कई विंदुओं पर सोशोधन किया गया है।
संशोधित नियमावली के तहत अब सिविल सेवा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष तथा विज्ञापन वर्ष के एक अगस्त को अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए, इसके अलावा प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व मेरिट लिस्ट के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स अनारक्षित के लिए 40%, एसटी/ एससी के लिए 32%, इबीसी वन के लिए 34%, बीसी टू के लिए 36.5%, पीटीजी के लिए 30% तथा इडब्ल्यूएस के लिए 40% निर्धारित की गयी है.
Highlights


