आज से “ऑनलाइन प्रैक्टिस राउंड” से NICE -2024 का आगाज

देशभर से एक लाख से ज्यादा छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली: नेशनल इंटर कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपिडिशन (NICE -2024) की शुरुआत रविवार को ऑनलाइन प्रैक्टिस राउंड से होगी। प्रैक्टिस राउंड के माध्यम से प्रतिभागी कॉन्टेस्ट की रूपरेखा और सवालों के स्तर से अवगत हो सकते हैं और अपनी तैयारी पुख्ता कर सकते हैं। प्रैक्टिस राउंड नॉन-स्कोरिंग होंगे। यानी इसमें प्रतिभागियों को अंक नहीं मिलेंगे। अंकों की गणना प्रैक्टिस राउंड के बाद शूरू होने वाले ऑनलाइन राउंड्स में प्रदर्शन के आधार पर होगी।

NICE -2024 : प्रैक्टिस राउंड से संबंधित जानकारी

दिनांक: 9 जून 2024 (रविवार), समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक, नाइस-2024 के आधिकारिक पोर्टल https://nice.crypticsingh.com/ पर

प्रैक्टिस राउंड के बाद कॉन्टेस्ट के पहले चरण यानी ऑनलाइन राउंड की शुरूआत होगी। इस चरण में चार राउंड “N “I”, “C” और “E” निर्धारित हैं। 16 जून से 7 जुलाई तक हर रविवार को एक-एक राउंड का आयोजन होगा। इन राउंड्स में सबसे कम समय में सही जवाब देने वाले प्रतिभागी विजयी होंगे। अत: प्रतिभागियों के लिए प्रैक्टिस राउंड लाभकारी होगा।

NICE -2024 : रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क

नाइस-2024 में देशभर के करीब एक लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इच्छुक छात्र आधिकारिक पोर्टल nice.crypticsingh.com पर रविवार शाम 5 बजे तक नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच होने वाले राष्ट्र स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता नाइस की शुरुआत वर्ष 2022 में शिक्षा मंत्रालय के अधीन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एवं गैर लाभकारी संस्थान एक्स्ट्रा-सी द्वारा की गई थी। विगत वर्षों में छात्रों के उत्साह को देखते हुए, इस वर्ष इसके मेगा आयोजन के लिए एआईसीटीई और एक्स्ट्रा-सी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटी-मद्रास) और भारतीय प्रबंधन संस्थान, मुंबई (आईआईएम-मुंबई) के साथ बहुपक्षीय समझौता किया है।

शपथ ग्रहण से पहले Modi ने गांधी, अटल को किया नमन

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img