निक्की प्रधान बनी भारतीय हॉकी टीम की उपकप्तान

रांचीः झारखंड के खूंटी के हेसल गांव की गलियों में बांस की हॉकी स्टिक बनाकर हॉकी खेलने की शुरुआत करने वाली निक्की प्रधान रांची में होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर्स के लिए भारतीय हॉकी टीम की उपकप्तान बनाई गई हैं।

दरअसल भारतीय टीम की उपकप्तान वंदना कटारिया चोटिल हो गई है जिसके कारण वे ओलंपिक क्वालिफायर के मैचों से बाहर हो गई है। उनकी जगह निक्की प्रधान को भारतीय महिला हॉकी टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वंदना को अभ्यास के दौरान गाल की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था।

निक्की को है अंतरराष्ट्रीय हॉकी का तगड़ा अनुभव

चोटिल वंदना कटारिया की जगह युवा फॉरवर्ड बलजीत कौर को टीम में शामिल किया गया है। जबकि उनकी जगह झारखंड की निक्की प्रधान को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। निक्की 2016 से भारतीय महिला हॉकी टीम की नियमित सदस्य रही हैं।

इस बीच उन्होंने दो ओलंपिक (रियो और टोक्यो) भी खेलें हैं। वो दो एशियन गेम्स में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वो राष्ट्रमंडल खेलों(2022) में पदक जीतने वाली भारतीय टीम की भी सदस्य रही हैं।

ये भी पढ़ें- शटर का ताला तोड़कर लाखों के सामान ले उड़े चोर 

भारतीय टीम के मुख्य कोच यानेक शोपमैन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वंदना टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाएगी। अभ्यास सत्र के दौरान वह चोटिल हो गई थी। वंदना को चोट को देखते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!