रानी हॉस्पिटल में हुआ चमत्कार, 26 दिन की बच्ची के पेट से मिला नौ भूर्ण

Ranchi-बच्ची के पेट से नौ भूर्ण- रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में एक अद्भूत चमत्कार देखने को मिला है. यहां 26 दिन की बच्ची के पेट से चिकित्सकों को नौ भ्रूर्ण मिला है. डॉ इमरान के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन कर भूर्ण को बाहर निकाल दिया है. प्रसिद्ध शिशू रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश के नेतृत्व में बच्ची का इलाज चल रहा है. जन्म के समय से बच्ची काफी कमजोर थी, सीटी स्कैन में बच्ची के पेट में ट्यूमर होने की पुष्टी हुई थी.

रानी हॉस्पिटल में हुआ चमत्कार – बच्ची के पेट से नौ भूर्ण, फिटस इन फीटू का मामला

बताया जा रहा है कि इस प्रकार की घटना अब तक मेडिकल सांइस के इतिहास में नहीं पाया गया है. बच्ची के ऑपरेशन करने वाले टीम भी हैरान हैं. डाक्टरों की माने यह पूरी दुनिया की पहली घटना है. अब तक दुनिया में 100 ऐसी घटनाएं हुई, जिसमें पेट से भूर्ण पाया गया है. जबकि इस मामले में बच्चे के पेट में 9 अविकसित भूर्ण पाया गया है.

मेडिकल की भाषा में इस बीमारी को फिटस इन फीटू कहा जाता है.

भूर्ण की जांच इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार भ्रूण में बाल, नाखून, हड्डी के अंश पाया गया है.

बच्ची के परिजन रामगढ़ जिले के रहने वाले हैं.

10 अक्टूबर को रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में एक जटिल ऑपरेशन के बाद उसका जन्म हुआ था.

बच्ची का ऑपरेशन भी काफी जटिल था, फिलहाल बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ्य है,

जल्द हीअस्पताल से छुट्टी देने की बात की जा रही है.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...