Nirsa: घर के सामने पानी से भरी टंकी, फिर भी क्यों हैं गांव के लोग प्यासे

निरसा (धनबाद) : निरसा के एग्यारकुंड में कुछ लोगों ने बाल्टी, तसला,

गैलन लेकर खूब बवाल काटा. मामला पानी की किल्लत का था.

त्योहार के दिन जब पानी की टंकी से पानी नहीं मिला तो लोगों के बीच त्राहिमाम मच गया.

जब न्यूज 22स्कोप ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि पानी तो है

लेकिन सप्लाई चेन में अव्यवस्था के कारण लोगों को पानी नहीं मिल रहा है.

थोड़ी सी लापरवाही के कारण पिछले 15 दिनों से लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ा.

nirsa water1 1 22Scope News

15 दिनों से नहीं हुई जलापूर्ति

लगातार 15 दिनों से पेयजलापूर्ति सुचारू रूप से नही होने पर निरसा विद्यानसभा अन्तर्गत एग्यारकुंड उत्तर पंचायत के ग्रामीणों ने नया पानी टंकी समीप जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने कहा कि बीच में कुछ दिन बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं थी. जिसके कारण जलापूर्ति भी सुचारू नहीं थी. परंतु लगातार दो दिनों से बिजली आपूर्ति सही है बावजूद इसके पंचायत में जलापूर्ति बाधित की जा रही है. जबकि तीन जलमीनार एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत में अवस्थित होने के बाद भी यहां के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है.

nirsa water12 22Scope News

आक्रोशित ग्रामीणों को मुखिया ने कराया शांत

ग्रामीणों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर पंचायत के मुखिया अजय पासवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करवाया. ग्रामीणों का कहना था कि 2 दिन पूर्व ही 5 पंचायत के मुखिया के साथ बैठक हुई थी. जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि मुगमा जलापूर्ति योजना का जो टंकी है उससे सुबह 4 बजे तक वृंदावनपुर, गोपीनाथपुर के पंचायतों में जलापूर्ति की जाएगी. 4 बजे के बाद जो भी पानी आएगा उसे बाकी पंचायतों के लिए रिजर्व रखा जाएगा. सहमति के बावजूद की- मैन द्वारा लापरवाही बरती गई और जलापूर्ति पंचायत में बाधित हो गई.

रिपोर्ट: संदीप

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img