पटना : मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 32 एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश कैबिनेट ने विभिन्न विभागों से जुड़े 32 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दे दी है। इस मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के अलावा स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों के संबंध में समीक्षा बैठक की। डेंगू रोधी दवा के छिड़काव तथा सभी जगह साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखने को कहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का भी निर्देश दिया है, ताकि वे डेंगू से बचाव के लिए सचेत रहें। स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। अस्पतालों में बेड, चिकित्सक और दवा की कोई कमी नहीं हो, इसका ध्यान रखने को कहा है, ताकि मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया है।







