महागठबंधन में घमासान की चर्चा के बीच तेजस्वी से मुलाकात करने पहुंचे नीतीश, आधे घंटे तक लालू-तेजस्वी से की बातचीत

रिपोर्टः विवेक रंजन/ न्यूज 22स्कोप

पटनाः बिहार के महागठबंधन में घमासान छिड़ने के संकेत मिलने के बाद आज देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक से लालू प्रसाद यादव के घर पहुंच गये. बिना किसी लाव लश्कर के नीतीश कुमार लालू यादव के घर पहुंच गये. वहां बंद कमरे में उनकी लालू और तेजस्वी यादव से आधा घंटे बात हुई. सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को मनाने पहुंचे थे, जो नीतीश कुमार से नाराज बताये जा रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी के मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया था. राजगीर में आज से मलमास मेले की शुरूआत हुई, जिसका  उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. इस सरकारी कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ साथ राजद कोटे के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता को मौजूद रहना था. लेकिन दोनों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया.

राजगीर के मलमास मेले के आयोजक बिहार सरकार का पर्यटन विभाग और भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग हैं. पर्यटन विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव हैं, वहीं भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री आलोक मेहता हैं. दोनों इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. जबकि राज्य सरकार ने मलमास मेले के उद्घाटन समारोह का जो विज्ञापन छपवाया था उसमें तेजस्वी यादव को विशिष्ट अतिथि बनाया गया था और आलोक मेहता के मौजूद रहने की बात लिखी गयी थी.

सियासी गलियारे में चर्चा है कि बेंगलुरू की मीटिंग का महागठबंधन में जबरदस्त साइड इफेक्ट हुआ है. बेंगलुरू की बैठक में नीतीश कुमार ने जिस तरह से नाराजगी जतायी वह तेजस्वी यादव को पसंद नहीं आया. राजद के एक सीनियर नेता ने बताया कि तेजस्वी यादव बेंगलुरू की बैठक के बाद होने वाले प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होकर पटना वापस लौटना चाहते थे. लेकिन नीतीश कुमार प्रेस कांफ्रेंस से पहले वापस लौटने की जिद पर अड़ गए.

लालू और तेजस्वी इसलिए भी फंस गये थे कि जिस चार्टर प्लेन से वे सब पटना से बेंगलुरू गये थे, उसका अरेजमेंट नीतीश कुमार की पार्टी की ओर किया गया था. जब नीतीश कुमार बेंगलुरू से वापस लौटने की जिद पर अड़ गये तो लालू-तेजस्वी के पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचा. उन्हें भी मजबूरी में वापस लौटना पड़ा. इसके बाद से ही तेजस्वी यादव नाराज बताये जा रहे थे.

 

Saffrn

Trending News

Sarath में करोड़ों की सड़क पर घोटाले की गूंज, ग्रामीणों का...

Jharkhand: Sarath विधानसभा क्षेत्र के सारठ चितरा मुख्य सड़क रजवारडीह से अमजोरा तक  तकरीबन एक करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu ने 3 अप्रैल को...

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Aditya Sahu आज देर शाम नई दिल्ली से रांची पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के मीडिया को...

बिहार बना फिल्ममेकर्स की नई पसंद, अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं...

पटना : बिहार राज्य में 45 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी मिली है। ये फिल्में भोजपुरी, हिंदी, मगही और हिंदी-मैथिली जैसी कई भाषाओं में...

RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर...

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब...

बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से...

पटना : राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img