भागलपुर में नीतीश कुमार को याद आये जेल वाले दिन

BHAGALPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भागलपुर पहुंचने पर अपने जेल के दिन याद आ गये. उन्होंने कहा कि जब वो जेपी आंदोलन से जुड़े थे तभी उन्हें भागलपुर में ही रहना पड़ा था. यहां से उनका पुराना संबंध है. यह बातें नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा पर भागलपुर पहुंचने पर लोगों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि भागलपुर में कई कार्य करने अभी बाकी है.

nitish bhagalpur 22Scope News
भागलपुर में नीतीश कुमार को याद आये जेल वाले दिन 22Scope News

नीतीश कुमार ने भागलपुर को दी कई योजनाओं की सौगात


समाधान यात्रा के तहत शनिवार को नीतीश कुमारभागलपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन किया और पदाधिकारियों के साथ बैठक की. नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भागलपुर से तो मेरा पुराना जुड़ाव है. हम तो यहीं जेल में बंद रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब हम सब जेपी आंदोलन में लगे थे तब भागलपुर में ही जेल में थे. सीएम ने हंसते हुए कहा कि मेरा रिश्ता तो और अधिक है यहां से. इसलिए यहां हम बराबर आते-जाते रहे हैं.

एयरपोर्ट की मांग को लेकर CM ने कहा

सीएम बोले की समस्या जानने के लिए ही समाधान यात्रा पर निकले हैं. भागलपुर में एयरपोर्ट की मांग को लेकर कहा कि यह केंद्र का मामला है. केंद्र माने तो यहां भी एयरपोर्ट बनेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीच में छोटे विमान को उड़ाने की बात सुन रहे थे लेकिन अब उसपर भी कुछ बात नहीं हो रही है.


गंगा किनारे की समस्या का करेंगे समाधान


कहा कि गंगा के दोनों तरफ वो जाते रहे हैं. आज कुछ जगह देखकर समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां कि एक समस्या रही है जो सब दिन की है कि गंगा नदी के किनारे बारिश की वजह से अधिक समस्या होती है. वहीं नीतीश कुमार से भागलपुर में एयरपोर्ट की मांग को लेकर सवाल किए गए. जिसपर कहा गया कि ये मामला केंद्र है. केंद्र माने तब तो ये सब होगा.


नीतीश कुमार का तय कार्यक्रम अचानक बदला

नीतीश कुमार का तय कार्यक्रम अचानक उनके भागलपुर आगमन के बाद बदल गया. सीएम ने बदले कार्यक्रम के तहत शहीद तिलकामांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहीं समीक्षा बैठक संपन्न करने के बाद मुख्यमंत्री अपने करीबी व बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कांत मिश्रा के घर पहुंचे. कार्यक्रम में उलटफेर के कारण प्रशासन के पसीने छूट गए.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!