नीतीश कुमार 5 को गुरुद्वारा और अतिथिशाला का करेंगे उद्घाटन

NALANDA: नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन – राजगीर (Rajgir) के गुरूनानक कुण्ड में बने तीन मंजिला

भव्य गुरुद्वारा (Grand Gurudwara) और अतिथिशाला (international guest house) का उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रकाश पर्व (Prakash Parv) के अंतिम दिन

5 नवंबर को करेंगे. इसकी तैयारियां तेजी से की जा रही है.
गुरुद्वारा और अतिथि शाला में शेष बचे कार्यों को दिन रात एक

कर पूरा करने का कार्य किया जा रहा है. बताते चलें कि

गुरुद्वारा के प्रथम ग्राउंड फ्लोर पर भव्य पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

वहीं दूसरे तल्ले पर लंगर के लिए बड़ा सा हॉल और

तीसरे तल्ले पर गुरुग्रंथ साहब (Guru Granth Sahib) की स्थापना की गई है.

गुरुद्वारा पर चढ़ने के लिए लिफ्ट की व्यवस्था के

साथ ही रैंप और सीढ़ी का भी निर्माण किया गया है.

नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन -अतिथिशाला को अंतरराष्ट्रीय मानक पर बनाया गया

वहीं इसके ठीक सामने बने तीन मंजिला अतिथिशाला (Guest house) को

अंतरराष्ट्रीय मानक (International Standard) पर बनाया गया है. इसमें चार एसी हॉल

और 24 वातानुकूलित कमरे ( 24 air – conditioned rooms) का निर्माण किया गया है.

इस अतिथिशाला को भी कारीगर अंतिम टच देने में युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं.

मुख्यमंत्री ने ही रखी थी आधारशिला

मालूम हो कि गुरुद्वारा और अतिथिशाला का आधारशिला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) द्वारा ही रखा गया था.

बताते चलें कि सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु गोविंद देव जी महाराज के

553 वीं प्रकाश उत्सव राजगीर गुरुनानक कुण्ड (Gurunanak Kund) में 3 नवंबर से 5 नवंबर

तक आयोजित किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में देसी और

विदेशी पर्यटक और सिख समुदाय के लोग भाग लेंगे.

वहीं गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार

जगजोत सिंह, अध्यक्ष लखविंदर सिंह, महासचिव इंद्रजीत सिंह,

सचिव हरबंत सिंह, पूर्व महासचिव सरदार महेंद्र पाल सिंह ढिल्लों

पूर्व सचिव सरदार राजा सिंह, सहित उपस्थित रहेंगे.

जानकारी देते हुए गुरुनानक मिशनरी सेंटर (Guru Nanak Missionary Centre) के सचिव

त्रिलोक सिंह ने बताया कि प्रकाश उत्सव में लगभग 200 की संख्या में एन आर आई भी उपस्थित होंगे.

प्रकाश पर्व के भव्य आयोजन को लेकर गुरूनानक प्रबंधन कमेटी और जिला प्रशासन जोर शोर से तैयारी में लगा है.

जिलाधिकारी के नेतृत्व में यातायात सुरक्षा लाइट बिजली साफ सफाई पर्यटक और सेवादार

का आवासन हेतु अलग-अलग को कोषांग का गठन किया गया है.

वही कार्यक्रम स्थल के ठीक सामने प्रशासनिक कार्यालय मीडिया सेंटर हेल्पडेस्क स्वास्थ्य शिविर

और अग्निशमन शिविर लगाया गया है

नीतीश कुमार ने पुलिस अकादमी, राजगीर के दीक्षांत समारोह में लिया भाग

नाउम्मीदी और निराशा के गर्त में डूबा है बिहार-प्रशांत किशोर

Jharkhand High Court: ट्रेन हादसे में टिकट नहीं मिलने पर भी...

Jharkhand High Court ने कहा कि ट्रेन हादसे में मृत यात्री का टिकट नहीं मिलने पर मुआवजे का दावा खारिज नहीं किया जा सकता। रेलवे...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, 6 जिलों...

झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर तेज हो गया है। 29 अक्टूबर को छह जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...