Advertisment

नीतीश कुमार आज मुंबई रवाना होंगे

पटना:मिशन 2024 में भाजपा मुक्त भारत का अभियान लेकर चल रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुंबई रवाना होंगे मुंबई में उद्धव ठाकरे और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और उनके बेटे से अमित पवार से मुलाकात होगी.नीतीश कुमार लगातार विपक्ष के नेताओं से मिलने के लिए अलग-अलग राज्‍य जा रहें है.

नीतीश कुमार 2024 के चुनावों से पहले भाजपा के खिलाफ गुट को मजबूत करने के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को भुवनेश्वर में अपने ओडिशा समकक्ष नवीन पटनायक से मुलाकात की थी।

वही एक दिन पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ रांची आए नीतीश कुमार को मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाथोंहाथ लिया था जदयू के एमएलसी कपिल पाटिल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव उपनगरीय बांद्रा में उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री में दोपहर का भोजन करेंगे।

ज्ञात है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पहले ही  कहा था कि हमारा दृष्टिकोण यह है कि देश में एक विकल्प (भाजपा सरकार के लिए) की जरूरत है। जो लोग इसमें योगदान देना चाहते हैं, चाहे वह नीतीश हों या ममता (पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस नेता), मेरे विचार में हम सभी को काम करने की जरूरत है।

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...

TRE 4.0 और शिक्षक तबादले पर शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने...

पटना : बिहार बीजेपी की बड़ी समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को...

दिलीप जायसवाल ने मीटिंग बुलाई, बिहार में जमीन विवादों पर 6...

पटना : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने आज सूबे के प्रशासनिक कामकाज और आम जनता से जुड़े जमीन के...