भाजपा से RSS के रिश्तों में कोई खटास नहीं, जारी हुआ बयान

डिजिटल डेस्क : भाजपा से RSS के रिश्तों में कोई खटास नहीं, जारी हुआ बयान। भाजपा में जारी संगठनातमक चुनाव को लेकर RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से अंदरखाने रिश्तों में आई खटास की खबरों खुद RSS के स्तर पर ही शनिवार को खारिज कर दिया गया और सीधे तौर पर नकार दिया गया।

बंगलुरू में संघ प्रतिनिधि सभा की 3 दिवसीय बैठक के दूसरे दिन शनिवार को RSS के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने इस मुद्दे पर मीडिया से मुखातिब होने पर खुलकर बातें कीं।

सह सरकार्यवाह अरुण कुमार बोले कि – ‘…ये पक्का मान कर चलिए कि हमारी भाजपा से कोई ठनी हुई नहीं है या रिश्ते में कोई खटास वाली बात है। …हम समाज और देश के लिए मिलकर काम करते हैं।

…हम आज भी आपसी विश्वास और सम्बन्ध के आधार पर काम करते हैं। …भाजपा से संघ के रिश्तों में कोई खटास नहीं है। …और राष्ट्र की तरक्की के लिए आज भी दोनों पूर्ववत मिलकर काम करते हैं।’

RSS : भाजपा अपने काम के लिए स्वतंत्र…

इसी क्रम में RSS के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने मीडिया की आशंकाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि – ‘…संघ के स्वयंसेवक 32 संगठनों में काम करते हैं। हर संगठन अपने काम के लिए स्वयं में स्वतंत्र और स्वायत्त है।

…और उनकी अपनी निर्वाचन प्रक्रिया भी है। सभी संगठनों द्वारा अपने सदस्य बनाने की प्रक्रिया है। …वो अपने हिसाब से मंडल स्तर से लेकर टॉप लेवल तक का चुनाव करते हैं। …किसी भी संगठन में अध्यक्ष चुनाव के लिए संघ से कोई समन्वय नहीं किया जाता।

…भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति में हो रही देरी उनकी चुनावी अपनी प्रक्रिया है। …और उसका पालन करते हुए भाजपा जिला और प्रदेशों के अध्यक्ष चुनाव करा रही है।

…ऐसे में माना जाना या कहा जाना कि भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति में हो रही देरी का कारण ये है कि संघ और भाजपा में आपस में ठन गई है, सही नहीं है। …बाकी उनकी (भाजपा की) प्रक्रिया चल रही है।

…उनके यहां चुनाव की प्रक्रिया चल रही है जिला और प्रदेशों के अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। कुछ दिन धैर्य रखिए आपको परिणाम सामने आ जाएगा। हमारे आनुषंगिक संगठनों के निर्णय उनके स्वयं के द्वारा स्वतंत्र रूप से लिया जाता है।’

आरएसएस की बैठक में मौजूद जेपी नड्डा की फाइल फोटो
आरएसएस की बैठक में मौजूद जेपी नड्डा की फाइल फोटो

RSS की बैठक में पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा…

इस बीच RSS और भाजपा में अंदरखाने की खटास की जारी अटकलबाजियों के दौरान ही शनिवार को बंगलुरू में जारी RSS की प्रतिनिधि सभा की 3 दिवसीय बैठक के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, RSS की प्रतिनिधि सभा बैठक के दूसरे दिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री बीएल संतोष दोनों ही एक साथ संघ नेताओं के सामने पहुंचे हैं। संकेत है कि मुख्य बैठक से अलग शनिवार शाम को ही संघ पदाधिकारियों के साथ कोर ग्रुप बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा संगठन के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर अपडेट देंंगे।

माना जा रहा है कि इसी दौरान भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी के कारण और नियुक्ति के लिए टाइम फ्रेम पर बात होगी।

हालांकि RSS की जारी प्रतिनिधि सभा की बैठक के हवाले से बताया गया है कि भाजपा के एक साल के कामकाज की रिपोर्टिंग आगमी कल यानी रविवार को होनी है।

RSS के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार
RSS के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार

संगठन मंत्री वास्ते प्रचारकों को भाजपा में न भेजने पर भी आया बयान

शनिवार को बंगलुरू में RSS ने मीडिया और सियासी हल्के में भाजपा से बढ़ी दूरियों के लेकर जारी तमाम अटकलबाजियों पर खुलकर अपनी बात साझा की। बड़े ही बेलागी से RSS की ओर से इस बारे में उनके चिरपरिचित अंदाज में जवाब दिया गया।

इसी क्रम में भाजपा में संगठन मंत्री के तौर पर प्रचारक नहीं भेजे जाने के मुद्दे पर RSS की ओर से शनिवार को जवाब सामने आया।

RSS के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार
RSS के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार

RSS के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने कहा कि – ‘…RSS जरूरत और सुविधा के आधार पर अपने अनुषांगिक संगठनों में संगठन मंत्री भेजता है लेकिन इसके उलट आज भी कई संस्थाएं हैं जहां RSS प्रचारक नहीं भेज पाता।

…संगठन की प्रक्रिया चल रही है और जिले और राज्य स्तर पर समीतियां गठित कर दी गई हैं। …भविष्य में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होगा।’

बता दें कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) में संगठन के चुनाव चल रहे हैं। हाल ही में यूपी समेत कई राज्यों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। इसी तरह से प्रदेश स्तर और फिर राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव होना है।

कई राज्यों में संगठन के चुनाव हो भी चुके हैं। इस महीने के अंत में या फिर अगले महीने भाजपा को नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है।

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...