Nobel Prize 2025: तीन वैज्ञानिकों को मिला 2025 केमिस्ट्री का नोबेल अवार्ड, जानिए किस खोज के लिए मिला पुरस्कार

161
Nobel Prize 2025
Nobel Prize 2025: तीन वैज्ञानिकों को मिला 2025 केमिस्ट्री का नोबेल अवार्ड
Advertisment

Nobel Prize 2025: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 2025 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों सुसुमु किटागावा, रिचर्ड रॉबसन और ओमार एम. यागी को प्रदान किया है। यह पुरस्कार उन्हें मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (MOF) की खोज और विकास के लिए दिया गया है। यह एक क्रांतिकारी आणविक संरचना है, जो गैसों को पकड़ने, पानी निकालने और रासायनिक प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने में सक्षम है।

Advertisment

Nobel Prize 2025: क्या होते हैं मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (MOF)?

कल्पना कीजिए कि आपने धातु के आयनों (जैसे तांबा) और लंबे कार्बन-आधारित अणुओं की मदद से एक विशाल महल जैसा ढांचा बनाया है। यह ढांचा न सिर्फ मजबूत होता है, बल्कि इसकी संरचना में असंख्य सूक्ष्म खाली जगहें (पोर्स) होती हैं। इन जगहों में से गैसें, पानी और रसायन आसानी से अंदर-बाहर आ सकते हैं।

इन MOF संरचनाओं में धातु के आयन कोनों का काम करते हैं, जबकि कार्बनिक अणु उन्हें जोड़ने वाली ‘कड़ियों’ जैसे होते हैं। यह क्रिस्टलीय संरचना वैज्ञानिकों को ये क्षमता देती है कि वे इसे कस्टमाइज कर सकें,  यानि किसी विशेष गैस को पकड़ने, रासायनिक प्रतिक्रियाएं तेज करने, या यहां तक कि बिजली उत्पन्न करने के लिए ढाल सकें।

Nobel Prize 2025: MOF की अनगिनत उपयोगिताएं

जानकारी के अनुसार, MOF की संभावनाएं अनंत हैं। इनके उपयोग से रेगिस्तान की हवा से पानी निकाला जा सकता है।कार्बन डाइऑक्साइड को कैप्चर किया जा सकता है, जो जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एक बड़ा हथियार है। जहरीली गैसों को स्टोर किया जा सकता है। क्लीन एनर्जी और रासायनिक रिएक्शन को नए स्तर पर ले जाया जा सकता है।

Nobel Prize 2025: MOF की खोज की कहानी

MOF की नींव 1989 में रिचर्ड रॉबसन ने रखी। उन्होंने एक ऐसी संरचना बनाई जिसमें तांबे के आयनों को एक विशेष अणु से जोड़ा गया था। इससे एक सुंदर क्रिस्टल बना जिसमें भीतर खाली जगहें थीं, लेकिन यह अस्थिर था। इसके बाद सुसुमु किटागावा और ओमार यागी ने इस क्षेत्र में अहम योगदान दिया। किटागावा ने दिखाया कि MOF में गैसें स्वतंत्र रूप से अंदर-बाहर आ सकती हैं। उन्होंने ये भी सिद्ध किया कि इन फ्रेमवर्क को लचीला (flexible) बनाया जा सकता है।

यागी ने एक अत्यंत स्थिर MOF डिजाइन किया, जिसे वैज्ञानिक जरूरतों के अनुसार डिजाइन और ट्यून किया जा सकता था। इन खोजों के बाद, दुनियाभर में रसायनशास्त्रियों ने हजारों तरह के MOF बना डाले हैं।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates