मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि, लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

आरा : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भोजपुर के जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध और उत्पाद विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्य निषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि एक कार द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब उत्तर प्रदेश से भोजपुर ले जाया जा रहा है।

DIARCH Group 22Scope News

निरीक्षक मद्य निषेध प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनाई गई

निरीक्षक मद्य निषेध प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनाई गई। छापेमारी टीम आज यानी आठ अक्टूबर की अहले सुबह बेहरा मोड के पास धोबाहां चेकिंग अभियान के दौरान महत्वपूर्ण सफलता मिली। वाहन जांच के क्रम में शक के आधार पर एक मारुति सुजुकी ब्रेजा कार को रोका गया। कार की जांच करने पर वाहन के अंदर से भारी मात्र में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। उक्त वाहन पर निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया। वाहन के चालक दिनेश कुमार को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द किया जा रहा है।

Bhojpur Wine 1 22Scope News

 

 

मद्य निषेध विभाग की टीम ने वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की

आपको बता दें कि वाहन से आठ पीएम स्पेशल व्हिस्की 180 एमएल का 1536 पीस, किंगफिशर बीयर 500 एमएल का 240 पीस, कुल 1776 पीस में 396.480 लीटर जब्त किया गया। जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब छह लाख के करीब आंका गया। जब्त शराब को उत्तर प्रदेश से भोजपुर लाया जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सोनाली कुमारी के साथ-साथ मद्य निषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

यह भी देखें :

चुनाव व दशहरा पर्व को देखते हुए मद्य निषेध व उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है

आगामी विधानसभा चुनाव एवं दशहरा पर्व को देखते हुए मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। भोजपुर जिला अंतर्गत आवैध शराब कर परिवहन, भंडारण, बिक्री एवं सेवन की सूचना 9473400703 पर कॉल या whatsapp के द्वारा दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम, पता एवं मोबाईल नंबर गुप्त रखा जाएगा। आपके शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : उत्पाद व मद्य निषेध विभाग को मिली बड़ी सफलता, ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

NEET UG Re Exam Result 2026: झारखंड के सुहर्ष बने State...

NEET UG Re Exam Result 2026 जारी। झारखंड के सुहर्ष कुमार गुप्ता बने स्टेट टॉपर। रांची के ज्ञानेंद्र गर्व को AIR 676 मिली। जानें...

Shravani Mela Special Train: रांची से भागलपुर के लिए दो जोड़ी...

श्रावणी मेला 2026 के दौरान रेलवे रांची से भागलपुर के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जानें परिचालन तिथि, रूट, स्टॉपेज और कोच की...

 Jharkhand Employment News: नौकरी दिलाने में धनबाद नंबर वन, 2025 में...

 झारखंड में रोजगार मेलों के जरिए नौकरी दिलाने में धनबाद 2025 में पहले स्थान पर रहा। 1742 युवाओं को रोजगार मिला, जबकि इंटर पास...