18 से शुरू होगा नामांकन, प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन डेट किया तय

रांची : झारखंड में पहले चरण के लिए 18 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल से नामांकन पत्र भरना शुरू होगा। पहले चरण में सिंहभूम, खूंटी, पलामू और लोहरदगा में नॉमिनेशन भरे जाएंगे।

विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन डेट तय कर लिया है। खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा 20 अप्रैल को नामांकन भरेंगे। सिंहभूम से भाजपा की ओर से गीता कोड़ा 22 अप्रैल को नामांकन भरेंगी।

खंटी में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा  23 को पलामू से भाजपा प्रत्याशी बीड़ी राम और लोहरदगा में समीर उरांव 24 अप्रैल को,26 अप्रैल को चतरा से कालीचरण सिंह 26 अप्रैल को नामांकन पत्र भरेंगे।

सिंहभूम, पलामू, खूंटी और लोहरदगा में 13 मई को वोटिंग है, जबकि चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में 20 मई को मतदान होगा।

Jharkhand Teacher Recruitment: 102 अभ्यर्थियों की डिग्री की होगी जांच, दो...

झारखंड में माध्यमिक आचार्य नियुक्ति के लिए चयनित 102 अभ्यर्थियों की PG और BEd डिग्री की जांच होगी। दोनों निजी विश्वविद्यालयों से डिग्री लेने...

Naxalite Arrest:नक्सली असीम मंडल के दस्ते पर बड़ा एक्शन, 5 लाख...

पश्चिम बंगाल में 5 लाख के इनामी नक्सली समीर महतो और उसकी पत्नी मालती मुर्मू के पकड़े जाने की खबर है। दोनों से पूछताछ...

Hemant Soren Mother:रूपी सोरेन की तबीयत में सुधार, ऑक्सीजन सपोर्ट पर...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत में सुधार है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अर्जुन मुंडा और स्वास्थ्य मंत्री...