हाजत से फरार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने हाजत से फरार कुख्यात अपराधी को जहां गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने इस अपराधी के गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी का नाम संजय सिंह उर्फ बनरी है। यह नगर थाना के एकडेरवा गांव का रहने वाला है। इस कुख्यात की गिरफ्तारी गोपालगंज पुलिस ने जमुई पुलिस के मदद से जमुई से किया है।

एसपी स्वर्ण प्रभात में बताया कि 50 हजार रुपए का इनामी कुख्यात अपराधी संजय सिंह उर्फ बनरी को जमुई पुलिस के मदद से गिरफ्तार किया गया है। यह कुछ महीने पहले पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस कुख्यात के ऊपर जिले के विभिन्न थानों में 10 से ज्यादा मर्डर और लूट के कांड दर्ज है। यह एक डिस्प्रेट क्रिमिनल है। इसको जेल भेजा जा रहा है। प्रयास रहेगा कि इसके ऊपर स्पीडी ट्रायल कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाया जा सके। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार करने वाले सभी पुलिस टीम को 50 हजार रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़े : रवि और खरीफ फसलों से किसानों को हो रहा है मोहभंग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img