अब शब्द नहीं, शौर्य बोलेगा, बिहार BJP अध्यक्ष ने कहा ‘मिल गया उजड़ी मांग की सिंदूर का जवाब…

BJP पीएम मोदी के अद्भुत साहस ने दिखा दिया यह नया भारत है। ऑपरेशन ‘सिंदूर’ से मिला ‘उजड़ी मांग की सिंदूर’ का जवाब। नया भारत घर में घुसने वालों को सहने को तैयार नहीं। ऑपरेशन सिंदूर के लिए हिंदुस्तान की सेना पर आज पूरा देश गर्व कर रहा है। नया भारत में शब्द नहीं, शौर्य बोलता है: बिहार BJP अध्यक्ष

पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने भारतीय सेना के पाकिस्तान में घुसकर किए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों के परिवारों को आज पता चला होगा कि किसी के परिजनों की मौत से कितनी पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के अद्भुत साहस ने ऑपरेशन सिंदूर से दिखा दिया कि यह नया भारत है, जो दूसरे के घरों में घुसकर मारता है। BJP BJP BJP BJP BJP BJP BJP 

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के अद्भुत साहस ने दुनिया को यह दिखा दिया कि यह नया भारत है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की जाति नहीं बल्कि धर्म पूछकर हत्या की गई थी। मासूम लोगों का इस लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं था, मगर वे हिंदू थे।

यह भी पढ़ें – CM House की बढाई गई सुरक्षा, हर आने जाने वाले वाहनों की…

बिहार BJP अध्यक्ष ने कहा मिल गया सिंदूर के हिसाब का जवाब

भाजपा अध्यक्ष डॉ जायसवाल ने कहा कि इस हमले के बाद जब पीएम मोदी और राजनाथ सिंह से महिलाओं ने पूछा था कि हमारी मांग के सिंदूर का हिसाब और जवाब कब मिलेगा? आज इसी सिंदूर का जवाब भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दे दिया है। भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का यह नया भारत सहने को तैयार नहीं है। आतंकवादी गतिविधियों को लेकर भारत बार-बार चेतावनी भी दे चुका है। यह हमारी सेना की तैयारी और हमारे सेना का मनोबल आज पहलगाम के निर्दोष लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।

यह भी पढ़ें – Operation Sindoor: पाकिस्तान में घुस कर भारत ने 9 जगहों पर किया एयर स्ट्राइक

शब्द नहीं, शौर्य बोलेगा

भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर उन सभी साहसी एवं निर्दोष माता-बहनों को समर्पित है, जिनका कायराना पहलगाम हमले में सिंदूर मिट गया। जिस तरह से भारतीय सेना ने इस अद्भुत ऑपरेशन को अंजाम दिया है, हम सभी को उन पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वही होगा, जो देशवासी चाहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती से प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। इसी कड़ी में अब साफ दिख रहा है कि हर एक उजड़े सिंदूर का बदला घुसकर लेंगे। अब शब्द नहीं, शौर्य बोलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Patna Airport पर हाई अलर्ट, 4 विमान किये गए रद्द…

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img