Advertisement
Advertisement

JDU की बैठक पर BJP ने कहा सब को है बैठक करने का अधिकार

पटना: जदयू (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल से नई दिल्ली में शुरू होगी। बैठक में भाग लेने के लिए जदयू के सभी नेता और अधिकारी दिल्ली पहुंचने लगे हैं। इधर अचानक खबर फैलने लगी है कि अब बिहार में एक ही उप मुख्यमंत्री होंगे और सम्राट चौधरी को हटाया जाएगा। बता दें कि पिछले दो दिनों से एनडीए के नेताओं की बयानबाजी से राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है।

मामले में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पियूष शर्मा ने कहा कि सब पार्टियों को बैठक करने का अधिकार है। भाजपा ने भी समीक्षा बैठक की, अब जदयू भी कर रही है तो इसमें असहज होने जैसा कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सभी पार्टी एक जुट है और मजबूती के साथ राज्य और केंद्र सरकार चल रही है। वहीं उन्होंने एक उप मुख्यमंत्री हटाए जाने के सवाल पर कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार चल रही है और वह जो भी निर्णय लेंगे सब उस फैसले से सहमत होंगे।

यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा में EOU ने किया बड़ा खुलासा, 4 को दबोचा

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

JDU JDU JDU
Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...