महाकुंभ पर CM Yogi का विरोधियों पर प्रहार-‘भाजपा से लड़ते-लड़ते भारत से लड़ने लगा विपक्ष…’

लखनऊ : महाकुंभ पर CM Yogi का विरोधियों पर प्रहार-‘भाजपा से लड़ते-लड़ते भारत से लड़ने लगा विपक्ष…’। महाकुंभ का मसला बुधवार को यूपी विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान जेरे बहस रहा। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष की ओर कमान खुद CM Yogi आदित्यनाथ ने संभाली और विपक्ष पर निशाना साधना शुरू किया तो सदन मेजों की थपथपाहट से गूंज उठा जबकि प्रतिपक्षी खेमा एकदम मौन था।

CM Yogi आदित्यनाथ ने विपक्ष पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया। साथ ही CM Yogi ने अखिलेश यादव के बयान पर भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत कभी विकसित देश नहीं बन सकता।

CM Yogi ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक राजनीतिक दल अपने देश के प्रति इतनी दुर्भावना रखता है।

‘…आप भारत को क्यों बदनाम कर रहे हैं?’

CM Yogi आदित्यनाथ ने बुधवार को सदन में महाकुंभ के मसले पर यूपी समेत पूरे देश के विपक्षी दलों को निशाने पर लिया। CM Yogi ने कहा कि – ‘…आप भारत को क्यों बदनाम कर रहे हैं? …मुझे अफसोस है कि आप भाजपा से लड़ते-लड़ते भारत से लड़ने लगे।

…यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनेता महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन को राजनीतिक लाभ के लिए बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन है। जर्मनी के अक्टूबर फेस्ट में 72 लाख पर्यटक और ब्राजील के रियो कार्निवाल में 70 लाख पर्यटक पहुंचते हैं।

…हज में भी लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। अभी एक सप्ताह बाकी है, फिर भी महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या ने 56 करोड़ की सीमा लांघ चुकी है। भारत और चीन के अलावा किसी अन्य देश की आबादी इससे अधिक नहीं है।

…बीते 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन हुई दुर्घटना में बैरिकेड टूटने के कारण 66 श्रद्धालु चपेट में आ गए थे। सरकार की त्वरित कार्रवाई से 36 घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया और 30 श्रद्धालुओं की दुखद मृत्यु हुई। इसमें 29 की पहचान कर ली गई है।

…प्रयागराज के अंदर अलग-अलग जगह पर व कुछ अन्य स्थानों पर प्रेशर पाइंट बने हुए थे जहां कुछ लोग घायल हुए सभी को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। उनमें भी 7 लोगों की मौत हुई थी। घायल 36 श्रद्धालु में से 35 को उनके स्वजन लेकर चले गए। एक श्रद्धालु का अभी उपचार चल रहा है। अन्य राज्यों और जिलों में घटने वाली घटना को प्रयागराज महाकुंभ की घटना से जोड़कर प्रचारित करना उचित नहीं है।’

बुघवार को यूपी विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ।
बुघवार को यूपी विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ।

राहुल और अखिलेश को CM Yogi ने कहा पप्पू-टप्पू

महाकुंभ के मसले पर कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बुधवार को यूपी विधानसभा में CM Yogi आदित्यनाथ ने खूब चुटकियां लीं।अखिलेश यादव के वक्तव्य ”हमारा देश कभी विकसित भारत नहीं बन सकता” को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अखबार में छपी खबर दिखाते हए CM Yogi ने हमला बोलना शुरू किया और चुटकियां भी लीं।

CM Yogi ने कहा कि –‘…एक राजनीतिक दल अपने देश के प्रति इतनी दुर्भावना रखता है। अब तो लोग भी कहने लगे कि राहुल गांधी की उपस्थिति देश और अखिलेश यादव की उपस्थिति उत्तर प्रदेश में भाजपा के जीत की गारंटी है। यह गारंटी उपचुनाव ने दे दी है।

…नाम का असर होता ही है। पप्पू और टप्पू में बहुत अंतर नहीं होता। चच्चू ने (शिवपाल सिंह यादव ने) वैसे ही नाम नहीं रखा है। अभी चच्चू (शिवपाल सिंह यादव) शांत हैं, लेकिन समय आने पर अपना रंग दिखाएंगे।

…अखिलेश अब कह रहे कि भीड़ बहुत अधिक हो रही है, लोगों को स्नान का मौका नहीं मिल रहा है। तिथि आगे बढ़ा दीजिए। यह इनका दोहरा चरित्र है। पहले विरोध करते हैं, फिर कहते हैं कि तिथि आगे बढ़ा दीजिए। यही बात अभी चच्चू (शिवपाल यादव) भी कह रहे थे, लेकिन तिथि हम नहीं तय करते।

…यह आयोजन पौष पूर्णिमा से शिवरात्रि तक होना है। शिवरात्रि की तिथि तय है। यह शास्त्रीय ज्योतिषीय गणना के अनुरूप ही होगी। इससे आगे नहीं बढ़ सकते।  

…वीआइपी कल्चर को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। जो लोग जीवन भर वीआइपी सुविधाएं लेते आए हैं, वे ही प्रयागराज महाकुंभ को लेकर वीआइपी कल्चर की बात कर रहे हैं। आज वो लोग वीआइपी कल्चर की बात कर रहे हैं हैं, जो मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं।

…महाकुंभ में अगर वीआइपी कल्चर होता तो इतनी बड़ी संख्या में लोग कैसे स्नान कर पाते। यदि कुंभ वास्तव में केवल विशिष्ट व्यक्तियों के लिए होता, तो क्या 56 करोड़ श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा पाते?’

बुधवार को यूपी विधानसभा में बोलते सीएम योगी
बुधवार को यूपी विधानसभा में बोलते सीएम योगी

बोले CM Yogi – विरोध करने वाले सपा अध्यक्ष चुपके से स्नान कर आए

CM Yogi ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भगदड़ में हजारों लोग मारने वाले बयान, टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहे जाने के बयान का जिक्र करते हुए उसकी आलोचना की। CM Yogi ने कहा कि –‘…जो लोग शुरू में महाकुंभ का विरोध कर रहे थे, वे भी अब चुपचाप स्नान करने पहुंचे।  महान कार्यों को 3 अवस्थाओं से गुजरना पड़ता है। उपहास से, विरोध से और अंततः स्वीकृति से…।

…स्वीकृति का इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष जो विरोध कर रहे थे,जाकर चुपके से स्नान कर आये। आज के समाजवादियों के बारे में मान्यता है कि जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद करते हैं।

बुधवार को यूपी विधानसभा में बोलते सीएम योगी
बुधवार को यूपी विधानसभा में बोलते सीएम योगी

…महाकुंभ पार्टी विशेष व सरकार का नहीं, समाज का आयोजन है। उत्तरदायित्यों का निर्वहन करने के लिए सेवक के रूप में सरकार खड़ी है। दुष्प्रचार को दरकिनार करते हुए महाकुंभ के आयोजन के साथ सहभागी बनकर देश-दुनिया ने इसे सफलता की नई ऊंचाई तक पहुंचाया।

…जो लोग महाकुम्भ का विरोध कर रहे हैं, वे अपनी सोच बदलें। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति का उपचार संभव है, लेकिन संक्रमित सोच का उपचार नहीं किया जा सकता।

…हमें गर्व है कि यह भव्य आयोजन हमारी सरकार के नेतृत्व में हो रहा है और हम इसे पूरी निष्ठा के साथ संपन्न करेंगे। 2017 के पहले उत्तर प्रदेश की छवि नकारात्मक थी, लेकिन डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की धारणा बदली है।

…आज यूपी की छवि विकास, कानून व्यवस्था और संस्कृति के संरक्षण के लिए जानी जाती है। महाकुम्भ इसका एक बड़ा उदाहरण है। दुनिया हमें सम्मान की नजरों से देख रही है।’

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!