जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया शत्-शत् नमन व दी श्रद्धांजलि

पटना : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

CM के साथ, विधानसभा अध्यक्ष के अलावा दोनों डिप्टी CM के साथ कई मंत्री व MLA रहे मौजूद

इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सिंह, पूर्व सदस्य खाद्य आयोग नंदकिशोर कुशवाहा, जदयू महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

CM Karpuri Thakur 1 22Scope News

सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा गीतों का गायन किया गया

इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, बिहार गीत एवं जननायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीतों का गायन किया गया। देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, विधायक श्याम रजक, नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सिंह, पूर्व सदस्य खाद्य आयोग श्री नंदकिशोर कुशवाहा, जदयू महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

CM Karpuri Thakur 22Scope News

मुख्यमंत्री ने जदयू पार्टी कार्यालय में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधायक श्याम रजक, विधायक अरुण मांझी, पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री सुमित सिंह, नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सिंह, अध्यक्ष अतिपिछड़ा वर्ग डॉ. नवीन आर्या, पूर्व सदस्य खाद्य आयोग नंदकिशोर कुशवाहा, जदयू महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतू, अंजूम आरा, भारती मेहता, जदयू नेता शिवशंकर निषाद, हुलेश मांझी और पंकज सिंह सहित पार्टी के अन्य वरीय नेता एवं कार्यकर्तागण मौजूद थे।

CM Karpuri Thakur 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : जननायक के सपनों को साकार करने के लिए NDA सरकार कृतसंकल्पित – दिलीप जायसवाल

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img