विजयादशमी के दिन असामाजिक तत्वों ने फास्ट फूड दुकान में की तोड़फोड़

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां विजयादशमी के दिन कदमकुआं थाना क्षेत्र के दिनकर गोलंबर पर भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस की मौजूदगी में एक दर्जन से अधिक असामाजिक तत्वों ने धनराज फास्ट फूड की दुकान में जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। असामाजिक तत्व हथियारों से लैस बताए जा रहे हैं।

घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब फास्ट फूड की बड़ी दुकान में काफी संख्या में ग्राहक बैठे हुए थे। बीच में जब पुलिसकर्मी मामले में हस्तक्षेप करने पहुंचे तब उनके साथ में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के समय मौके पर तफरी मच गई। भारी संख्या पुलिस टीम पहुंच गई है और आसामाजिक तत्वों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजा जा रहा है। राजधानी में विजयदशमी को लेकर काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती थी और उसके बावजूद इस तरह की घटना सरेआम घटती दिखी।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img